24 दिन बाद कर्फ्यू से मुक्त हुआ शहर, 10 अप्रैल को रामनवमी पर उपद्रव के बाद से शहर में लगा था कर्फ्यू

 आशीष यादव, खरगोन

बुधवार का दिन शहरवासियों के लिए राहत भरा रहा। सुबह प्रशासन ने कर्फ्यू में 11 घण्टे की छूट के साथ ही पेट्रोल पंप खोले और दोपहर बाद शहर से कर्फ्यू को हटाने के आदेश जारी किए। शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी पर हुए उपद्रव के बाद से जारी कर्फ्यू को प्रशासन बुधवार शाम से पूरी तरह से हटाने का निर्णय लिया। गुरुवार से पूरा शहर पहले की तरह खुलेगा। उपद्रव के बाद से बंद धार्मिक स्थल भी खुलेंगे।शहरवासियों ने बताया कि खरगोन के इतिहास में रामनवमी पर हुए उपद्रव के बाद लगाया गया कर्फ्यू अब तक का सबसे अधिक समय का कर्फ्यू रहा। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा शहर की स्थिति को सामान्य बनाने के लिए कर्फ्यू के दौरान समय-समय पर नागरिकों को छूट दी जा रही थी। लेकिन छूट का समय सीमित होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजारों में खरीदारी के लिए कम संख्या में पहुंच रहे थे।अब प्रशासन शहर और जनजीवन को पटरी पर लाने का प्रयास में जुट गया। इस संबंध में एसडीएम मीलिंद ढोके ने बताया कि बुधवार को शांति समिति की बैठक में सदस्यों के सुझाव पर शहर को पूर्ण रुप से कर्फ्यू से मुक्त करने का निर्णय लिया गया है।एसडीएस ढोके ने बताया कि अब सभी दुकानों के साथ ही धार्मिक स्थल भी खुलेंगे। शहर से रात का कर्फ्यू भी हटा लिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा 10 अप्रैल को जारी किए गए सभी प्रतिबंधात्मक आदेश भी वापस ले लिए गए है।गुरुवार से शहर सामान्य रुप ये खुलेगा। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि शहर से कर्फ्यू हटने के बाद भी पुलिस बल शहरी क्षेत्र में मौजूद रहेगा। पुलिस टीमें लगातार शहर पर नजर बनाए रखेगी।10 अप्रैल को हुए उपद्रव के बाद अब तक पुलिस ने 68 प्रकरणों में 177 को गिरफ्तार किया है। 




टिप्पणियाँ
Popular posts
नए व्यापार व्यवसाय में मिल सकती है गवर्नमेंट सब्सिडी, सरकारी योजनाओं का फायदा अवश्य उठायें, क्रेडिट ग्यारंटी स्कीम के तहत बैंक बिना सिक्युरिटी के कर सकती है* *5 करोड रुपए तक के लोन स्वीकृत
चित्र
जिन्होंने करवाया था वॉरेन एंडरसन को फरार, आज कचरे पर मचा रहे हैं हाहाकार - डॉ राजेश जौहरी, वरिष्ठ पत्रकार
चित्र
भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर एक बार फिर प्रदेश भाजपा ने संतोष (मकु ) परवाल पर जताया विश्वास, दी जिले में भाजपा की कमान
चित्र
उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में प्रेरणा उत्सव के तहत 17 जनवरी को नृत्य नाटिका का आयोजन होगा, आयोजन के तहत वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन पर जीवंत नृत्य नाटिका दिखाई जाएगी
चित्र
श्रीराम मंदिर के गेट पर लात मारने वाली बोहरा समाज की युवती की गिरफ्तारी को लेकर महिला शक्ति ने एनएच 56 मार्ग पर किया चक्काजाम धरने पर बैठी नारी शक्ति
चित्र