कांतिलाल भूरिया के विरोधी कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश पटेल को कांग्रेस ने किया निष्कासित

 आशीष यादव, धार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने भूरिया के विरोधी जिला अध्यक्ष महेश पटेल को निष्कासित कर दिया, भगोरिया में किया था हमला


अलीराजपुर-झाबुआ-रतलाम में कांग्रेस का चेहरा रहे कांतिलाल भूरिया के विरोधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल को आखिरकरा पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। भगोरिया मेले में इन विरोधियों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर पार्टी ने यह कार्रवाई की है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि पटेल को पार्टी के वरि्ष्ठ नेता के साथ मारपीट की घटना के कारण छह साल के लिए निष्कासित किया गया।

कांतिलाल भूरिया कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हैं और मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। इसके साथ ही वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे हैं। आलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम क्षेत्र में भूरिया की लोकप्रियता है लेकिन वहां उनके विरोधी भी सक्रिय रहे हैं जिनमें जिला अध्यक्ष महेश पटेल प्रमुख रहे हैं।हाल ही में उपचुनाव के दौरान जब महेश पटेल को हार का सामना करना पड़ा था तो उन्होंने खुलकर भूरिया के खिलाफ बयानबाजी की थी। मगर इसके बाद भी पार्टी नेतृत्व ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।  

भगोरिया मेले में मारपीट हुई

आलीराजपुर जिले के जोबट भगोरिया हाट में कांतिलाल भूरिया और युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया पहुंचे थे लेकिन जब वे वापस लौट रहे थे तो उनकी गाड़ी पर हमला हुआ था। इसमें महेश पटेल और उनके समर्थक शामिल थे। भूरिया ने इसमें पुलिस थाने में शिकायत भी की थी और महेश पटेल ने भी पुलिस में रिपोर्ट की थी। घटना में भूरिया के ड्राइवर को चोटें आई थीं। 


टिप्पणियाँ