अंबा पैलेस पर भाजपा के पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों से हुए रूबरू~ यशवंत जैन

 पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक देश के इतिहास का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य, नरेन्द्र मोदी पर बाबा महाकाल से अमरनाथ तक का आर्शीवाद

देश में प्रधानमंत्री की लगातार बढ़ती लोकप्रियता सोनिया और राहुल गांधी को हजम नहीं हो रहीं -ः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

भाजपा मप्र अध्यक्ष वीडी शर्मा, जिला प्रभारी हरिनारायण यादव का हुआ झाबुआ आगमन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत


झाबुआ। भाजपा मप्र अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा का 7 जनवरी, शुक्रवार दोपहर में झाबुआ आगमन हुआ। श्री शर्मा मांडव से धार एवं राजगढ़ होते हुए पारा, खरडू से शहर में प्रवेशित हुए। शहर के प्रवेश द्वार पर ही भाजयुमो द्वारा उनकी आगवानी करते हुए दो पहिया वाहनों के साथ आगे चलकर अभिनंदन किया गया। जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पमाला एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत हुआ। राजगढ़ नाका पर भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया। बाद यहां से राजवाड़ा पर पंजाब में प्रधानमंत्री श्री मोदी की सुरक्षा में चूक की र्हुइ घटना के विरोध में पंजाब सरकार के विरूद्ध मौन धरना-प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात् यहां से शगुन गार्डन पर युवा कार्यकर्ता से मुलाकात बाद अंबा पैलेस पर पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों की प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बैठक ली।

भाजपा मप्र अध्यक्ष वीडी शर्मा अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब दो घंटे देरी से सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। जिसका कारण कालीदेवी में कपास के मंडी में कम दाम को लेकर किसानों द्वारा चक्काजाम किए जाने से उनके द्वारा अपना रूट बदलते हुए राजगढ़ से बायपास पारा, खरडू होते हुए झाबुआ में प्रवेश किया गया। पारा एवं खरड़ू में भाजपा मंडलों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया। शहर में स्वागत की शुरूआत भाजयुमो ने की। शहर में प्रवेश होने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का साफा पहनाकर अभिनंदन किया। बाद यहां से बाईक रैली के साथ आगे ढोल-मांदल के साथ चलते हुए आईटीआई कॉलेज के बाहर भाजपा आईटी सेल संयोजक अर्पित कटकानी एवं सांसद प्रतिनिधि अजय डामोर के साथ अन्य पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। आगे जाने पर किशनपुरी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय चौहान एवं पूर्व नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया के नेतृत्व में मप्र अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

राजगढ़ नाका पर पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राजगढ़ नाके पर जिला भाजपा एवं भाजपा मंडल झाबुआ की ओर से श्री शर्मा का पुष्पमालाओं से अभिनंदन बाद यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के साथ विशेष रूप से भाजपा अजजा मोर्चा के मप्र अध्यक्ष कलसिंह भाबोर, भाजपा की प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष ईरशाद कुरैशी, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक एवं भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ने पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने जयघोष लगाए। पूरे दौरे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के साथ विशेष रूप से भाजपा के जिला प्रभारी हरिनारायण यादव भी उपस्थित रहे। डीआरपी लाईन तिराहे के समीप आईटीआई जोबट के चेयरमेन यशवंत भंडारी एवं वनवासी कल्याण परिषद् के अध्यक्ष मनोज अरोरा के नेतृत्व में वाहनों के काफिले पर पुष्पवर्षा की गई।

राजवाड़ा पर दो घंटे दिया मौन धरना

शहर के मध्य राजवाड़ा चौक पर प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जिला भाजपा की ओर से पंजाब में हुई प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना को लेकर मौन धरना रखा गया। जिसमें दोपहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के साथ जिला भाजपा के महामंत्री कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी एवं गौरव खंडेलवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल एवं ओपी राय, जिला मंत्री विश्वनाथ सोनी, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं रानापुर नगर परिषद् अध्यक्ष सुनिता अजनार, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल महामंत्री एवं पार्षद पपीश पानेरी तथा जुवानसिंह गुंडिया, अन्य मंडल पदाधिकारियों में राजेश थापा, किशोर भाबोर, अमित शर्मा, नरेन्द्र राठौरिया, शोभा राकेश कटारा, विपिन गंगराड़े, युवा भाजपा नेता भूपेश सिंगोड़, कल्याणसिंह डामोर, शैलेष बिट्टू सिंगार एवं रवि थापा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, जिला महामंत्री मयूर पंवार, जिला आईटी सेल प्रभारी स्वीट गोस्वामी, भाजयुमो से थावरिया अमलियार, मजेसिंह मकोड़िया आदि की उपस्थिति में करीब दो घंटे तक मौन धरना दिया गया।

मोदीजी को बढ़ती लोकप्रियता के चलते कांग्रेस घबरा रही है

बाद यहां संक्षिप्त पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने पंजाब में प्रधानमंत्री श्री मोदी की सूरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की घटना को अत्यधिक शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को पूरे देश का आशीर्वाद और लोकप्रियता मिल रहीं है, जो सोनिया गांधी और राहुल गांधी को गले से उतर नहीं रहा है। पंजाब में हुई इस घटना के लिए पूर्ण रूप से वहां के मुख्यमंत्री और सरकार जिम्मेदार है। इस मामले मंे माननीय सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच की जा रहंी है। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। प्रधामंत्री श्री मोदी को बाबा महांकाल के साथ अमरनाथजी तक का आर्शीवाद है, इसलिए उनका विनाशकारी शक्तियां नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। पूरे देश की 135 करोड़ जनता का उन्हें आर्शीवाद है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं मैं स्वयं इस घटना को लेकर अत्यधिक चिंतित हूॅ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी हरकत से बाज आए, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा।

शगुन गार्डन में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

इस बीच भाजपा प्रदेश श्री शर्मा के साथ वरिष्ठ प्रादेशिक एवं जिला पदाधिकारियों का काफिला स्थानीय माधोपुरा मंें भाजपा मंडल झाबुआ मंत्री किशोर भाबार के निवास पर पहुंचा। जहां भाजपा मंडल झाबुआ की ओर से उनका भव्य पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। यहां प्रदेश श्री शर्मा एवं अन्य अतिथियों ने स्वादिष्ट दाल-पानिये का आनंद लिया। बाद यहां से शगुन गार्डन में भाजयुमो की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में युवा कार्यकर्ताओं से परिचय एवं मुलाकात की। अंबा पैलेस आगमन पर सर्व ब्राहम्ण समाज की ओर से उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।

संगठन की मजबूती और सशक्तीकरण पर दिया उद्बोधन

शहर में अंबा पैलेस पर आयोजित भाजपा के प्रादेशिक, जिला, मंडल, मोर्चा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओें के साथ जनप्रतिनिधियों की वृहद बैठक का शुभारंभ सभी अतिथियों ने भारत माता, पं. दिनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। बाद स्वागत उद्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष एलएस नायक ने देते हुए बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। यहां भाजपा के मप्र अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संगठन को किस तरह मजूबत बनाया जाए और किस तरह एकजुट होकर आने वाले चुनावांे में फतह हासिल की जाए, इस पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। इस दौरान अन्य अतिथियों ने भी उक्त विषय पर मौजूद पदाधिकारियों और कायकर्ताओं को मार्गदर्शित किया। यहां बैठक का संचालन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री श्यामा ताहेड़ ने किया एवं अंत में आभार भाजपा जिला महामंत्री सोमंिसंह सोलंकी ने माना।

जिला चिकित्सालय में सीटी स्केन मशीन का किया शुभारंभ

बाद यहां से जिला चिकित्सालय पहुंचकर ट्रामा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय को मप्र शासन की ओर से प्रदत्त सीटी स्केन मशीन का भी शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने जिला चिकित्सालय की समस्त व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही सिटी स्केन मशीन का लाभ सभी जरूरतमंद मरीजों को प्रदान करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों में सीएमचओ डॉ. जयपालसिंह ठाकुर एवं सिविल सर्जन डॉ. बीएस बघेल को निर्देशित किया।

प्रशासन एवं पुलिस ने संभाली सुरक्षा एवं व्यवस्था

पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा एवं व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन से कलेक्टर सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर जुवानसिंह बघेल, एसडीएम एलएन गर्ग, तहसीलदार झाबुआ आशीष राठौर, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एएसपी आनंदसिंह वास्कले, एसडीओपी ईडल मोर्य, थाना प्रभारी झाबुआ सुरेन्द्रसिंह गाडरिया आदि उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने देर शाम करीब 6.30 झाबुआ से सारंगी के लिए प्रस्थान किया। जहां भी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधियों के स्वागत समारोह एवं बैठक लेने के बाद रात्रि विश्राम गंगाखेड़ी में किया गया।

फोटो 001 -ः झाबुआ के प्रवेश द्वार पर भाजयुमो की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का साफा पहनाकर एवं पुष्पामालाआंे से किया अभिनंदन।

फोटो 002 -ः झाबुआ के राजगढ़ नाका पर पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा।

फोटो 003 -ः पंजाब की घटना को लेकर झाबुआ के राजवाड़ा पर सभी ने दो घंटे मौन धरना दिया।

फोटो 004 -ः पत्रकारवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथो लिया।

फोटो 005 -ः झाबुआ के अंबा पैलेस पर भारत माता. पं. दिनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि देते हुए।

फोटो 006 -ः अंबा पैलेस पर बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता।








टिप्पणियाँ