पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें दी गई भावभानी श्रद्धांजलि~ यशवंत जैन

 देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा मंडल झाबुआ ने जिला चिकित्सालय में किया फल-बिस्कीट का वितरण, भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर स्व. वाजपेयी को दी गई भावभानी श्रद्धांजलि

झाबुआ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती को भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक आव्हान पर जिले के प्रत्येक मंडलों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम मंे भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा इस दिन जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए। जिसमें सुबह जिला चिकित्सालय में फल-बिस्कीट वितरण के साथ दोपहर में भाजपा जिला कार्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जानकारी देते हुए भाजपा मंडल झाबुआ के मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी ने बताया कि 25 दिसंबर, शनिवार को दोपहर 11 बजे से भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा जिला चिकित्सालय में फल-बिस्कीट वितरण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल महामंत्री एवं पार्षद जुवानसिंह गुंडिया तथा पपीश पानेरी, मंडल मंत्री राजेश थापा, किशोर भाबोर, मंडल उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मंडल कार्यालय मंत्री राजेश मेहता, आईटी सेल संयोजक विपिन गंगराड़े, युवा भाजपा नेता भूपेश सिंगोड़, मनोज अरोरा, शैलेष बिट्टू सिंगार, राजा ठाकुर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अयूबअली सैयद, प्रवीणा भगोरा, युवा कार्यकर्ता रवि थापा, स्वीट गोस्वामी आदि ने उपस्थित रहकर जिला चिकित्सालय के वृद्धजन रोग निदान कक्ष, सर्जिकल, मेल, फिमेल, चिल्ड्रन वार्ड एवं समीप प्रसूति चिकित्सालय में भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों को फल-बिस्कीट का वितरण कर आज के विशेष दिन की जानकारी द।

स्व. वाजपेयी का संपूर्ण जीवन प्रेरणा और आदर्शों से भरा

बाद भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने स्व. वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन बाद सभी ने बारी-बारी से तस्वीर पर पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर संक्षिप्त उद्बोधन में सभी अतिथियों ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को एक आदर्श और महापुरूष की संज्ञा देते हुए उनके संपूर्ण जीवन से सभी को प्रेरणा लेने हेतु आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री तथा पार्षद जुवानसिंह गुंडिया ने माना।

फोटो 007 -ः जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल-बिस्कीट का वितरण करते भाजपाई।

फोटो 008 -ः फल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण।

फोटो 009 -ः भाजपा जिला कार्यालय पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा।




टिप्पणियाँ