आचार संहिता लागू, 30 अक्टूबर को वोटिंग, 2 नवंबर को आएगा परिणाम~ यशवंत जैन

 

विधानसभा मे 49 क्रिटिल बुथ केंद्र, 2 लाख 75 हजार मतदाता चुनेगे अपना जनप्रतिनिधि

चंद्रशेखर आज़ाद नगर :-पिछले कई दिनों से चली आ रही चर्चा को मिला विराम, आखिर चुनाव आयोग ने जिले में होने वाले उप चुनाव की घोषण करते ही चुनाव का बिगुल बजा गया है। चुनावी बिगुल बजते ही नेता और जिला प्रशासन हरकत मे आ गया है। प्रत्याशी के लिए नेता अभी तक क्षैत्र में दौड रहे थे, तारिख की घोषणा होते ही भोपाल की दौड शुरू हो गई है। वही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को अधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों के साथ ही बैठक संपन्न हुई।

पत्रकारवार्ता को संबोंधित करते हुए कलेक्टर मनोजसिह व पुलिस कप्तान मनोजसिंह ने बताया की जोबट विधानसभा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मंगलवार से ही आचार संहित पुरे जिले मे लागू कर दी गई है।

– निवार्वन लडने वाले अभ्यार्थियों के नाम निर्देशन पत्र 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2021 तक जमा करने का स्थान आलीराजपुर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रहेगा।

– नामांकन फार्म की संविझा 11 अक्टूबर 2021 सोमवार तक होगी।

– नाम वापसी की आखरी तारिख 13 अक्टूबंर 2021 बुधवार रहेगी।

– जोबट विधानसभा में मतदान 30 अक्टूबर 2021 शनिवार को 325 मतदान

केंद्रो पर होगा मतदान।

– उप चुनाव मे मतदान 1/1/2021 के पंजीकृत मतदाताओं की फोटो युक्त मतदाता सूची के अनुसार होगा।

– उप चुनाव जोबट विधान सभा में कुल मतदाता 2 लाख 75 हजार 205 इनमें से पुरूष मतदाना 1 लाख 37 हजार 638 व महिला 1 लाख 37 हजार 567 है।

– जोबट उप चुनाव का परिणाम 2 नवंबर 2021 को आएगा।

– मतदान दलो को सामग्री जिला मुख्यालय से ही वितरण व निर्वाचन पश्चात प्राप्त की जाएगी।

– विधानसभा जोबट में 49 बुथ क्रिटिक्ल है, इन की और समिक्षा की जाएगी ये बढ भी सकते है।

– विधान सभा में वनरेब्ल मतदान केद्रो की संख्या 2018 के चुनाव में 10 थी। 



टिप्पणियाँ