उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव रहेंगे इंदौर के दौरे पर

इंदौर 


 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव 14 सितम्बर को सुबह साढ़े 10 बजे उज्जैन से इंदौर आयेंगे। पूर्वान्ह 11 बजे अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा इंदौर संभाग तथा इंदौर जिले के समस्त प्राचार्य उनका स्वागत करेंगे। श्री यादव दोपहर साढ़े 11 बजे अटल विहारी हिन्दी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12 बजे श्री यादव इंदौर जिले के समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्य के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर में बैठक लेंगे। दोपहर 1:30 श्री यादव पत्रकार वार्ता करेंगे। दोपहर दो बजे श्री यादव रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा नई शिक्षा निति अंतर्गत आत्मनिर्भर जबलपुर ऑनलाइन परिचर्चा में भाग लेंगे। तदुपरांत तीन बजे श्री यादव श्री अशोक कंडेल द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित वेबीनार में भाग लेंगे। शाम 5 बजे श्री यादव इंदौर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।


टिप्पणियाँ