प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर द्वारा लघु फ़िल्म घुँघरू के पोस्टर का किया गया विमोचन

महू, 29 अगस्त। महू के युवा कलाकार, निर्देशक रिचर्ड फ्रेंकलिन द्वारा लघु फ़िल्म घुंघरू का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। फ़िल्म के पोस्टर का विमोचन पर्यटन मंत्री, क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर के हाथों किया गया। इस अवसर पर जिला जनपद अध्यक्ष, कविता पाटीदार, रामकिशोर शुक्ला भी उपस्थित थे।


नारी प्रधान इस फ़िल्म का कथानक सार है- अपने सपनों को मत मरने दो। इसमें मुख्य भूमिका अनुराधा सोलंकी, नित्या यादव और दिनेश सोलंकी की है। टीवी सीरियल में अभिनय कर चुके रिचर्ड फ्रेंकलिन अब तक टूरीज़्म पर डाक्यूमेंटरी फिल्में बना चुके हैं। घुंघरू उनकी पहली निर्देशित फ़िल्म है। 9 मिनिट 21 सेकंड की यह फ़िल्म रविवार 30 अगस्त की शाम 5 बजे यू ट्यूब पर प्रदर्शित की जा रही है। फ़िल्म लांच की गई है, उषाजी ने कार में बैठकर फ़िल्म देखी और पोस्टर का फीता काटा।



टिप्पणियाँ