देश के पूर्व वाणिज्य मंत्री व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन कल

*भाजपा जिला ग्रामीण के सभी 15 मंडलो में होगा आयोजन*


*वाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने चीनी वस्तुओं से आयात शुल्क कम किया, बदले में चीन ने राजीव गांधी फाउंडेशन को फंडिंग की*


इंदौर 27 जून 2020/ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, महामंत्री चिंटू वर्मा, सुखलाल मनसारे, गुमानसिंह पवार ने बताया कि आज 28 जून को 12 बजे भाजपा जिला ग्रामीण के सभी 15 मंडलो में भारत सरकार के पूर्व वाणिज्य मंत्री व देश के साथ आर्थिक गद्दारी करने वाले कमलनाथ का पुतला दहन किया जायेगा। 


नेताओं ने बताया कि देश के पूर्व वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने गांधी परिवार के इशारों पर चीन से आने वाली वस्तुओं से आयात शुल्क कम कर देश के साथ आर्थिक गद्दारी की, जिसके चलते भारत के कुटीर, लघु उद्योग बर्बाद हो गए, 2008 में चीन दौरे पर राहुल गांधी ने एक एमओयू साइन किया था, उसके बाद से चीन को भारी रियायत मिलना शुरू हो गयी, बदले में चीन ने राजीव गांधी फाउंडेशन को आर्थिक मदद की थी। देश के आर्थिक गद्दार कमलनाथ के चीनी प्रेम के विरोध में आज 28 जून को भाजपा ग्रामीण के सभी 15 मंडलो में कमलनाथ का पुतला दहन किया जाएगा।


 *माँ नर्मदा मंडल* में जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, मधु वर्मा, रवि रावलिया, रमेश मंडलोई, मुकेश चौहान, सुधीर भजनी, *निपानिया मंडल* में मालिनी गौड़, चुनाव प्रभारी रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आकाश विजयवर्गीय, गोलू शुक्ला, विक्रम राठौर, प्रकाश कारीगर, *प्रकाश सोनकर मंडल* में उषा ठाकुर, अजयसिंह नरुका, सावन सोनकर, सोहन पटेल, सुरेश सिंह पंवार, सुमेरसिंह सोलंकी *माँ शिप्रा मंडल* में सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, इकबालसिंह गांधी, प्रेमसिंह ढाबली, मुकेश पटेल, गोविंद सिंह चौहान *, देवी अहिल्या मंडल पलिया* में मनोज पटेल, उमरावसिंह मौर्य, सुभाष चौधरी, हुकुमसिंह सांखला, अंतरसिंह दयाल, जितेंद्र आंजना की मौजूदगी में पुतला दहन होगा।



 


टिप्पणियाँ