राऊ-खलघाट फोरलेन मार्ग पर दुर्घटना में हुई दो की मौत 

राऊ-खलघाट फोरलेन मार्ग पर दुर्घटना में हुई दो की मौत 


राऊ-खलघाट फोरलेन मार्ग पर भगवती ढाबे के पास रात को लगभग 11:30 बजे दो लड़के और एक लड़की ढावे से डिनर करके इंदौर की ओर जा रहे थे पर बजाएं सही लेन में होने के, वे गलत लेन में उल्टी दिशा में जा रहे थे। तभी सामने से एक वोल्वो बस आ रही थी जिसकी चपेट में यह कार आ गई और कार में बैठे एक लड़के और एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त जानकारी किशनगंज थाने सेे प्राप्त।

 इस घटना के बारे में जो खास बात है वह यह है कि फोरलेन मार्ग पर बहुत सारे ढाबे हैं जो देर रात तक खुले रहते हैं और वहां शराब भी परोसी जाती है। कई लड़के लड़कियां सुनसान इलाकों में बने ढाबों पर तफरी करने आते हैं और नशे में दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं। प्रशासन को चाहिए की ढाबों पर तुरंत कार्रवाई करें।

टिप्पणियाँ