महू के डॉ अनुपम श्रीवास्तव जयपुर में आई केन ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड के लिए इंदौर शहर से चयनित

महू के डॉ अनुपम श्रीवास्तव जयपुर में आई केन ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड के लिए इंदौर शहर से चयनित


आई केन ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2020 जो कि पूरे देश के सम्मानित जनों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है। जिसके लिए हेल्थ केअर एन्ड सोशलिस्ट केटेगरी में इंदौर शहर से एकमात्र चयन होम्योपैथी चिकित्सक डॉ अनुपम श्रीवास्तव का हुआ है। ज्ञात हो डॉ अनुपम श्रीवास्तव, एमडी होम्योपैथी मनोरोग के साथ शहर के साथ प्रदेश में भी प्रथम होम्योपैथी पीएचडी स्कॉलर हैं। साथ ही सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी अग्रणि भूमिका का निर्वहन संस्था सिंग फ़ॉर अ कॉज़ फॉउंडेशन के तहत करते रहते हैं। होम्योपैथी द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में 14 वर्षों से अपनी सेवाएँ दिल्ली इंदौर और महू में देते आये हैं। जिसके लिए समय समय पर चिकित्सा सेवा सम्मान भी विभिन्न सामाजिक एवं होम्योपैथी संस्थाओं द्वारा प्रदेशिक और राष्ट्रीय स्तर पर मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय लीगा सेमिनार 2011 में भी आपने अपना पेपर पढा था। असोसिएट प्रोफेसर के रूप में आप होम्योपैथी शिक्षक की भूमिका भी रिपर्टरी विभाग, श्री गुजराती समाज होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में निभा रहे हैं।



जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान उन्हें कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा (चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, राजस्थान सरकार), डॉ. महेश जोशी (सरकारी मुख्य संचेतक, राजस्थान विधानसभा), राज्यमंत्री माननीय ममता भूपेश (महिला और बाल विकास,राजस्थान सरकार), श्री अरुण अग्रवाल (अध्यक्ष, इंटरनेशनल मारवाड़ी फ़ेडरेशन), और माननीय अमीन कागज़ी विधानसभा सदस्य राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान किया जावेगा। इसके लिए सभी शुभचिंतकों और संस्थाओं का धन्यवाद भी उनकी ओर से प्रेषित किया।


टिप्पणियाँ