जिला प्रशासन आया परम्परागत संस्कृति में..* _*भोंगरिया में दिखा आदिवासी संस्कृति का अनोखा संगम..*_

*जिला प्रशासन आया परम्परागत संस्कृति में..*


_*भोंगरिया में दिखा आदिवासी संस्कृति का अनोखा संगम..*_


विश्व प्रसिद्ध भोंगरिया हाट आदिवासी जिले में चल रहा है और जिले में आदिवासियों का हुजूम उमडा रहता है,देशभर ओर पलायित सभी आदिवासी समाज के लोग होली के पूर्व लगे इस भोंगरिया हाट में हजारो लोग शामिल होकर अपने समाज की परम्परा को जिते है होली पूर्व हाट करते है।
इसी कड़ी में आज अलीराजपुर आदिवासी बाहुल्य जिले के प्रसिद्ध जोबट के भगोरिया में जिला कलेक्टर सुरभि गुप्ता, तहसीलदार आशा परमार, वन्दना किराड़े,जोबट sdm अखिल राठौर,ओर उनकी पत्नी, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, sdop बिलवाल उपस्थित हुए।
जिसमे जिलाकलेक्टर सुरभि गुप्ता,तहसीलदार, नायब तहसीलदार एक जैसे आदिवासी परम्परागत ड्रेस में नजर आरही है और काफी सुंदर नजर आरही है।
ये फोटो सॉशल मीडिया में वायरल हो रही है और लोग स्टेटस,DP में लगा रहे है ओर जिलाकलेक्टर की सराहना हो रही है।
इससे आदिवासियों को सीखने की जरूरत है और अपनी अमूल्य संस्कृति को जिंदा रखने हेतु प्रयाश करना चाहिए।


टिप्पणियाँ