जहां कल तक लगाती थीं झाड़ू वहां अब दरोगा बनकर निगम की गाड़ी में पहुचेंगी महिलाएं रखेंगी सफाई व्यवस्था पर नियंत्रण

अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नगर निगम ने आज पाँच महिला सफाई कर्मियों को  दरोगा का पद देखकर सम्मानित किया । निगम आयुक्त आशीष सिंह ने सिटी बस आफिस में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं को दरोगा पद पर नियुक्त के पत्र और ई स्कूटर की चाबी सौपकर सम्मानित किया।  इन महिलाओ ने कहा कि उन्हें गर्व है कि कल तक जहां वे झाड़ू लगती थी वहां अब वे स्वच्छता की  जवाबदारी निभाएंगी। वहीं निगम आयुक्त आशीष सिंह ने कहा की महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा जवाबदारी से कम करती है। इसे देखत हुए ही आज इन महिलाओं को स्वच्छता व्यवस्था के नियंत्रण की जवाबदारी दी गई है ।


टिप्पणियाँ