महू के गवली पलासिया गांव स्थित आईटीसी चोपाल सागर 6 से 8 मार्च तक चौपाल महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है।
चौपाल सागर की ओर से रितेश व्यास ने आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस चौपाल महोत्सव के तहत विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
उनका मानना था कि मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को यह जानकारी लग जाए जिससे अधिक से अधिक लोग इन गतिविधियों में भाग ले सकें।
इस अवसर पर महू प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश सोलंकी समेत अनेक पत्रकार चौपाल सागर में उपस्थित थे।
addComments
एक टिप्पणी भेजें