दिल्ली के महरौली से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक नरेश यादव के काफिले पर गोलीबारी की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, एक आप वॉलंटियर की गोलीबारी में मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स घायल हुआ है।
खबर के मुताबिक, आप विधायक जब मंदिर से लौट रहे थे तब उनके काफिले पर गोलीबारी की गई। कहा जा रहा है कि आप विधायक के काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की।
आप नेता संजय सिंह ने वारदात के बारे में ट्वीट किया। संजय सिंह ने ट्वीट में लिखा, ''महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, अशोक मान की सरेआम हत्या, यह है दिल्ली में कानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।'' नरेश यादव
addComments
एक टिप्पणी भेजें