सेन्ट्रल बैंक एम्प्लाईज यूनियन, भोपाल जोन का 5वाँ प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न

अधिवेशन में एआईबीईए के महासचिव सी.एच. वेंकटाचलम शामिल हुए


सेन्ट्रल बैंक एम्प्लाईज यूनियन, भोपाल जोन का 5वाँ प्रांतीय अधिवेशन होटल खजुराहो रिजेंसी, हमीदिया रोड, भोपाल में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में भोपाल अंचल में कार्यरत 586 शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों के लगभग 300 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
आज के अधिवेशन का उद्घाटन ए.आई.बी.ई.ए. के राष्ट्रीय महासचिव साथी सी.एच. वेंकटाचलम द्वारा किया गया। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि ए.आई.सी.बी.ई.एफ. के महासचिव साथी बी.एस. रामबाबू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एम.पी.बी.ई.ए. के महासचिव साथी वी.के. शर्मा, साथी जे.पी. झंवर, एम.पी.बी.ओ.ए. के उपाध्यक्ष साथी एम.एस. जयशंकर तथा एम.पी.सी.बी.ओ.ए. के महासचिव साथी वी.एस. रावत इत्यादि नेतृत्वकारी साथी उपस्थित थे।
आज के अधिवेशन में आगामी 3 वर्षों के निम्न कार्यकारिणी तथा पदाधिकारियों को चुना गया:-
अध्यक्ष    - काॅम. एच.पी. पटेल (जबलपुर), महासचिव- मो. नजीर कुरैशी (भोपाल)
उपाध्यक्ष- सुनन्दा पंडित (इंदौर), प्रदीप अग्रवाल (सतना), उप-महासचिव- सत्येन्द्र कुमार चैरसिया (भोपाल), महेन्द्र गुप्ता, राहुल सोनी (जबलपुर), सोनम झारिया (शहडोल), कोषाध्यक्ष- काॅम. हरेश छगानी, संगठन सचिव- सुदेश कल्याणे (भोपाल), जिवय पहाड़े (छिंदवाड़ा), हरीश गुलानी (भोपाल), राकेश पटेल (जबलपुर), 
कार्यालय सचिव- काॅम. मोहन वायकर (भोपाल), क्षेत्रीय सचिव भोपाल- महेन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष भोपाल - विनोद गुप्ता, क्षेत्रीय सचिव ग्वालियर - सुनील झा, क्षेत्रीय अध्यक्ष ग्वालियर- एस.के. वनपुरिया, क्षेत्रीय सचिव होशंगाबाद- राजेश खास देव, क्षेत्रीय सचिव छिंदवाड़ा- संतोष बान्देवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष छिंदवाड़ा- अभिषेक काकोड़िया, क्षेत्रिय सचिव इंदौर- बसंत जोशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष इंदौर- अजय जैन, क्षेत्रीय सचिव जबलपुर- दिनेश बरकड़े, क्षेत्रीय अध्यक्ष जबलपुर- भरत मिश्रा, क्षेत्रीय सचिव रतलाम- एस.एस. मक्कड़, क्षेत्रीय अध्यक्ष रतलाम- मोहित व्यास, क्षेत्रीय सचिव सागर- श्याम यादव, क्षेत्रीय सचिव सागर- अंकुर जैन, क्षेत्रीय सचिव शहडोल- नितिन दास, क्षेत्रीय अध्यक्ष- नईम खान। कार्यकारिणी सदस्य- के.के. विश्वकर्मा, सौरभ जैन, तपन राव, विनोद नाहर, देवेन्द्र रावत, अर्पिता कपूर। साथी एच.पी. पटेल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


टिप्पणियाँ