नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत पर हंगामा

 


सईद नादाँ, बेगमगंज

             आज दोपहर में सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई एक 24 वर्षीय नवविवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह सिविल अस्पताल में इलाज के लिए एक 24 वर्षीय नवविवाहित युवती भूरिया बाई उर्फ रानी पति राजेश प्रजापति निवासी महुना गूजर थाना राहतगढ़ ( सागर ) को उसके ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल लेकर आए थे। जहां पर इलाज के दौरान दोपहर में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

अस्पताल में युवती की मौत की खबर लगते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को कस्टडी में लेकर मृतक युवती के मायके पक्ष को भी सूचना देकर बुलवाया ओर पंचनामा उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया है।

घटना के संबंध में पुलिसाधिकारों का कहना है कि अंतिम क्रियाकर्म के बाद मामले की गहराई से जांच की जाएगी। इसमें मायके पक्ष एवं ससुराल पक्ष के भी बयान दर्जकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र