अभिनेत्री सारिका दीक्षित दिवाज ऑफ इंदौर अवार्ड से सम्मानित, मशवरा वेलफेयर सोसाइटी ने शेष 12 लोगों को भी किया सम्मानित

इंदौर। मशवरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निर्मला पाठक की याद में दीवाज ऑफ इंदौर और कर्मवीर सम्मान मार्च माह में आयोजित किया गया था। उस समय कुछ सम्मानित शहर से बाहर थे जो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे शेष 12 लोगों को कल सम्मानित किया गया।

 मशवरा वेलफेयर सोसाइटी की निदेशक असिता शर्मा ने बताया कि कुछ सदस्य नहीं आ पाए थे उनके लिए कल अभिनव कला समाज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया

 इसमें दिवाज़ ऑफ इंदौर से अभिनेत्री सारिका दीक्षित को सम्मानित किया गया। सम्मान देने के लिए विशेष अतिथि के रूप में पीडीजी लायंस क्लब के परविंदर सिंह थे, जिन्होंने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मुस्कान ग्रुप के जीतू बागनी को भी धर्मवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया। जीतू बागनी समाज सेवा और अंगदान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा चोइथराम अस्पताल की बर्न यूनिट में सेवा देने वाली मीता जोशी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पिंकी श्रीवास्तव , मीता शोत्रिया और सपना तंवर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ