फाग महोत्सव में राधा कृष्ण ने खेली फूलों की होली, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ और समाचार पत्र कर्म साक्षी का सयुंक्त आयोजन

 


 *इंदौर* । मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इंदौर जिला इकाई और कर्मसाक्षी समाचार पत्र द्वारा स्वामी प्रीतमदास सभागृह में फाग उत्सव और होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया। इस मौके पर राधा और कृष्ण ने फूलों के संग सुंदर होली खेली। 

 आयोजक व संस्था की उपाध्यक्ष सरिता शर्मा ने बताया कि उत्सव की शुरूआत् रास से हुई।होली के गीतों और भजनों पर प्रस्तुति हुई। सिने अभिनेत्री सारिका दीक्षित ने होली के गीतों पर मनोहारी नृत्य कर सबको भाव विभोर कर दिया। होरी खेले रघुवीरा अवध मे होरी खेले रघुवीरा ,,,,,अरे जारे नटखट,,,, रंग बरसे भीगे चुनर वाली गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुति हुई। विजय पाठक और सोनिया पाठक ने सुरों की महफ़िल से माहौल को संगीतमय कर दिया। राधा कृष्ण की जोड़ी ने सुंदर रास कर सबको मथुरा वृंदावन की याद दिला दी। 

मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी ने बताया कि उत्सव मे राधा कृष्ण ने इतने फूल बरसाए कि फूलों की पीली गुलाबी चादर बिछ गई। अतिथि स्वागत जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, संभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, राजेंद्र सिंह ,शालिनी शर्मा ने किया। इस मौके पर ममता शर्मा,गिरीश 

कानूनगो, हेमंत व्यास, राजेंद्र सिंह, चंदा खत्री , अशोक शर्मा, देवेंद्र साहू, सुधीर वर्मा,रामकिशोर लोवंशी,संजय जोशी, विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सिंगर पीहू हासन ने किया।

टिप्पणियाँ