महू की सलोनी (कनिका) कौर गायन में चयनित


महू, 6 अप्रैल। देश की फेमस *टाइम फ्रेश फेस* के 15 वें सीजन में देश भर के 15 शहरों के 75 कॉलेज को लेकर चल रही म्यूजिक, डांस, स्टेंडअप कॉमेडी स्पर्धा 30000 स्टूडेंट को लेकर शुरू हुई थी। जिसकी अब चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। 

इंदौर में अब तक इस स्पर्धा के दो भाग पूरे हो चुके हैं। आखिरी फैसला यहां तीसरे दौर में होगा, जिसके बाद चयनित सिंगर को मुंबई में ग्रैंड फिनाले में ले जाया जाएगा।

महू की सलोनी (कनिका) कौर ने स्पर्धा में अक्सा इंटरनेशनल की ओर से भाग लिया है। सलोनी ने दो स्पर्धाओं को पार कर लिया है। सलोनी आगामी 3 मई को होने वाली तीसरी और अंतिम स्पर्धा लिए चयनित हो गई हैं। उल्लेखनीय है की सलोनी (कनिका) इंदौर के कई गायन कार्यक्रमों में अपने स्वर से दर्शकों के बीच जगह बना चुकी है।

टिप्पणियाँ