इंदौर मेडिकल एसो, ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी का अभिनव कला समाज में आयोजन, करीब 200 इलेक्ट्रोहोम्योपैथ चिकित्सको को एल एन सिन्हा अवार्ड से सम्मानित किया

 


कैंसर जैसी खतरानाक बीमारी का इलाज भी आज इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा में हो रहा है

इंदौर। एक गरिमामय आयोजन में करीब 200 इलेक्ट्रोहोम्योपैथ चिकित्स्को को एल एन सिन्हा अवार्ड से सम्मानित किया गया। आयोजन इंदौर मेडिकल एसो, ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी संस्था ने चिकित्सा के जनक डॉ, कॉउंट सीजर मेटी की 215 वी जयंती पर अभिनव कला समाज भवन मे किया था। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ, मनोज कामठान, प्रदेश अध्यक्ष डॉ, ममता शुक्ला, डॉ, एन के प्रजापति डॉ, रुखसाना खान और डॉ, मोड़क थे। 

यह जानकारी देते हुए डॉ, शोअब कुरेशी ने बताया कि सम्मेलन मे मध्य प्रदेश के अलावा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना आदि प्रदेशों से करीब 232 होम्योपेथ चिकितस्को ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ, कामठान सहित 5 इलेक्ट्रो होम्योपेथ चिकित्सको को गुरु अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान मे ट्रॉफी और सम्मान पत्र प्रदान किया गया । 

इस मौके पर डॉ, कामठान ने कहा कि होम्योपैथिक एक हर्बल चिकित्सा पद्धति है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 

डॉ, ममता शुक्ला ने कहा कि होम्योपेथ चिकित्सा पद्धति से अब कई तरह की बीमारियों का इलाज आज हो रहा है और उसके परिणाम भी अच्छे आ रहे है। अब इस चिकित्सा पर सरकार को भी ध्यान देने की आवश्यकता है।  

डॉ, मोड़क ने कहा कि शरीर से टॉक्सिन निकालने मे होम्योपेथ चिकित्सा बड़ी कारगर है। डॉ, रुखसाना खान ने कहा कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का इलाज आज इलेक्ट्रो होम्योपैथिक् चिकित्सा मे हो रहा है ,जो बड़ी बात है। डॉ, किरण चावला ने कहा कि बदलती जीवन शैली इंसान को निराशा के गर्त मे धकेल रही है , लेकिन बहुत अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। विहिप के राजेश बिज़वे,संतोष वर्मा, मुकेश जाट,डॉ, डी एन शर्मा,डॉ, ए एन सिद्दीकी, डॉ, दिनेश जोशी, डॉ, विश्वजीत, डॉ, ममता शुक्ला ने भी संबोधित किया। स्व, ए एन बक्षी को भी याद किया। अतिथि स्वागत डॉ, फिरदोस् आलम, डॉ समीर मुल्तानी, डॉ, जाकिर खान, डॉ, मांडले ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रजवलन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ, ए एन सिद्दीकी ने किया। अंत मे डॉ, अजय नावरे ने आभार माना।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र