घटिया विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार मालवीय का स्वागत

 


यशवंत जैन 

उज्जैन। घटिया विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार सतीश मालवीय का शुभम अरोड़ा मित्र मंडली के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर स्वागत किया।

शुभम अरोड़ा ने बताया कि उज्जैन जिले की घटिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित किए गए विधानसभा के उम्मीदवार सतीश मालवीय का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शुभम अरोड़ा मित्र मंडली के दीपेश चदरवानी, जितेंद्र कृपलानी, विनोद मालवीय, पवन मालवीय, कमल शालानी, खुशहाल गुप्ता, राजेश भट, संतोष पवार, शुभम व्यास, शिवम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे। शुभम अरोड़ा के अनुसार सतीश मालवीय घटिया विधानसभा में वर्ष 2013 में भी विधायक रह चुके हैं। शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार सतीश मालवीय महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद वह सीधे फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सतीश मालवीय का स्वागत किया। यहां आतिशबाजी की गई। इस दौरान उम्मीदवार सतीश मालवीय को कार्यकर्ताओ ने अपने कंधों पर बिठाया और कार्यालय के अंदर ले गए। सतीश मालवीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता 12 महीने ही जनता के बीच रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास हुआ है। हम उज्जैन जिले की सातों विधानसभा भारी बहुमत से जीतेंगे।

टिप्पणियाँ