चंद्रयान 3 की चन्द्रमा की सतह पर सफल लेंडिंग पर आज़ाद नगर में भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांट कर मनाया जश्न



यशवंत जैन 

चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर सफल परीक्षण सम्पूर्ण भारत देश के लिए गर्व की बात है - माधवसिंह डावर

चंद्रशेखर आज़ाद नगर :- चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद चंद्रशेखर आज़ाद नगर मण्डल में प्रवासी विधायक श्री रमेश भाई कटारा व म. प्र. राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष माधोसिंह जी डावर व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निर्मला डावर , उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष व मण्डल के सभी पदाधिकारी युवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ख़ुशियाँ मनाई व मिठाई वितरण किया ।

 विगत 14 जुलाई 2023 को देश के सबसे भारी रॉकेट LVM3 से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया. करीब 42 दिन की यात्रा करके वह चांद के बेहद नजदीक पहुंचा. 30.5 किलोमीटर की ऊंचाई से वह लैंडिंग शुरू करेगा. जिसे पावर डिसेंट कहते हैं. चंद्रयान-3 की सफल लेंडिंग के बाद चन्द्रमा की सतह पर इन चीजों को लेकर जाच में जुटेगा।

1. रंभा (RAMBHA)... यह चांद की सतह पर सूरज से आने वाले प्लाज्मा कणों के घनत्व, मात्रा और बदलाव की जांच करेगा. 

2. चास्टे (ChaSTE)... यह चांद की सतह की गर्मी यानी तापमान की जांच करेगा. 

3. इल्सा (ILSA)... यह लैंडिंग साइट के आसपास भूकंपीय गतिविधियों की जांच करेगा. 

4. लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर एरे (LRA) ... यह चांद के डायनेमिक्स को समझने का प्रयास करेगा.

टिप्पणियाँ
Popular posts
नए व्यापार व्यवसाय में मिल सकती है गवर्नमेंट सब्सिडी, सरकारी योजनाओं का फायदा अवश्य उठायें, क्रेडिट ग्यारंटी स्कीम के तहत बैंक बिना सिक्युरिटी के कर सकती है* *5 करोड रुपए तक के लोन स्वीकृत
चित्र
जिन्होंने करवाया था वॉरेन एंडरसन को फरार, आज कचरे पर मचा रहे हैं हाहाकार - डॉ राजेश जौहरी, वरिष्ठ पत्रकार
चित्र
भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर एक बार फिर प्रदेश भाजपा ने संतोष (मकु ) परवाल पर जताया विश्वास, दी जिले में भाजपा की कमान
चित्र
पत्रकारों ने श्रमदान कर भरे आरओबी के तमाम गड्ढे, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला ...तो महू प्रेस क्लब ने उठाया बीड़ा
चित्र
मास्टर चंदगी राम अखाड़ा की उभरती होनहार महिला पहलवान कशिश वर्मा ने जीती ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप
चित्र