नैनो आधारित तकनीकी विस्तार प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न किसानों को बताए नैनो यूरिया के महत्व

 


आशीष यादव, धार

बदलते जमाने के साथ आधुनिक कृषि में भी अब देश में नई नई तकनीक आ रहे इसके तहत नेंनों यूरिया अब तरल पर्दाथ में भी किसानों को उपलब्ध हो रहा है इसको लेकर किसानों को जानकारी दी जा रही है वहीं कृषि कर्मचारियों को भी नेंनों यूरिया के लाभ बता रहे है शनिवार को इफको एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वधान में नैनों उर्वरक आधारित कृषि अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किसान समृद्धि केंद्र धार मंडी मैं किया गया इसे मुख्य अतिथि प्रकाशचंद्र पाटीदार विपणन प्रबंधक भोपाल, विशेष अतिथि ज्ञानसिंह मोहनिया उप संचालक कृषि धार एवं अतिथि डा. डीके सोलंकी उपमहाप्रबंधक कृषि सेवा भोपाल, आर के राठौर उपमहाप्रबंधक भोपाल, पंकज अभियंकर इंदौर रहे, कार्यक्रम का सचालन विकास चौरसिया इफको क्षेत्रीय अधिकारी धार ने किया, कार्यक्रम में 90 ग्राम सेवकों ने भाग लिया , जिनको विपणन प्रबंधक ने इफको के नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


उपसंचालक ज्ञानसिंहमोहनिया ने सभी कृषि विस्तार अधिकारी को फील्ड में 15- 15 नैनो ट्रायल लगवाने और किसानों को नैनो के लाभ बताने को कहा, सोलंकी जी ने नैनो उवरको के साथ सागरिका और 19:19:19 उर्वरक के उपयोग और उनके अभूतपूर्ण परिणाम के बारे में जानकारी दी। विकास चौरसिया ने क्षेत्र में इफको के द्वारा नैनो के प्रचार प्रसार और 2 पेटी (48 बोतल) की खरीदी पर बैटरी चालित स्प्रे पम्प या पेट्रोल चालित पावर पम्प सब्सिडी पर उपलब्ध करवाने की बात कही, राठौड़ उपमहाप्रबंधक ने नैनो यूरिया के साथ सागरिका के रिजल्ट के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आए सभी कृषि विस्तार अधिकारी ने नई नई टेक्नोलॉजी के बारे में जाना ओर क्षेत्र में जाकर प्रचार प्रसार करने की बात कहीं। कार्यक्रम का आभार इफको बाजार के अधिकारी हरपाल सिंह ने माना।



टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र