दिल धड़काने वाली ‘स्वेट पैंट्स’ सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म का पोस्टर लॉंच

 


मुम्बई और कैलिफ़ोर्निया में ‘स्वेट पैंट्स’ थ्रिलर फिल्म के पोस्टर की लॉन्‍चिंग की गई। पोस्टर लॉंच के बाद इस फिल्म के लेखक, निर्माता, निर्देशक और कलाकार बहुत उत्साहित हैं। चारों तरफ़ इसके थ्रिलर सस्पेंस को जानने की धूम मची हुई है। फिल्म (OTT) ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। फिल्म का पोस्टर देखने से लग रहा है कि ये मूवी बहुत ही मजेदार होने वाली है। 

मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के लेखिका, निर्देशिका और निर्माता डॉक्टर रानु सिन्हा ने “स्वेट पैंट्स” की कहानी के बारे में बताया कि यह समाज को शिक्षा देनें में सहयोग देगी और लोगों को सही राह चुनने के लिए प्रोत्साहित करेगी। निर्देशिका डॉक्टर रानु सिन्हा कई हॉलीवुड फ़िल्मों की ख्यातिप्राप्त अवार्ड विनर रह चुकीं हैं। 

“स्वेट पैंट्स” का संगीत मोंटी शर्मा द्वारा रचित है। इसके असिस्टेंट डायरेक्टर सौरभ रत्ननु और कोरी डी टेलर हैं। 

अब चलिए इसके बहुचरचित स्टार कास्ट से पहचान करें। मयूर वर्मा, ग़ज़ल गिल, जय अरोड़ा, सयोनी जोष, सपना डीजे, मैरी लूज़ अरेंडिंडों और आंना शर्मा बे-एरिया कैलिफ़ोर्निया, सिलिकॉन वैली के नामी अभिनेता और मॉडल्स है जो उत्साह से फ़िल्म में अपना कमल दिखाने की तैयारी कर रहें हैं। अभिनेता चार्ल्स हेमलिच भी इसमें शामिल हैं और कहा जा रहा कई और प्रख्यात अभिनेत्री और अभिनेता इससे जुड़ने वाले हैं।

‘स्वेट पैंट्स’ धमाकेदार सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म का आप सभी दिल थामकर इंतज़ार कीजिए। फ़िल्म रिलीज़ और उसके अप्डेट्स के लिए हमसे जुड़े रहिए।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र