भाजपा की शून्य से अनंत विजय की यात्रा... लेखक - सत्येंद्र जैन वरिष्ठ पत्रकार

 


सत्येंद्र जैन

भाजपा अपने स्थापना की 43 वीं वर्षगांठ और 44 वाँ स्थापना दिवस समारोह संपूर्ण भारत वर्ष में मना रही है।भाजपा के नेताओं ने 1980 में पार्टी स्थापना के समय यह कल्पना भी नहीं की होगी कि इतने कम समय में ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का गौरव अर्जित कर लेगी।

भाजपा चार दशकों की यात्रा में ही भारत की राजनीति में शून्य से चलकर शिखर पर आरोहित हो गई है।भारत ही नहीं अपितु विश्व की सर्वोच्च राजनीतिक पार्टी बन गई है ।जिसके 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। भाजपा का शिखर पर आरोहण सामान्य बात नहीं है ।यह अत्यंत विलक्षण उपलब्धि है। यह उपलब्धि भाजपा की भारतीय मूल्यों ,पंच निष्ठाओं एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांत को आत्मरूप आधार मानकर ही हुई है।भाजपा के संविधान में भी एकात्म मानववाद और पंच निष्ठाओं को आधारभूत तत्व माना गया है ।जो भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रीय मूल्यों को संवर्धित करते हैं ।मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाली सदी में भी भाजपा का भविष्य उज्जवल रहेगा। भाजपा की यह यात्रा, अनंत सफलता की यात्रा होगी।

वर्तमान भाजपा की सफलता चार पीढ़ियों के सतत, अथक परिश्रम से ही संभव हुई है।भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का कीर्तिमान तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जाता है ।अमित शाह ने राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान चला कर,चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पराजित कर दिया। भाजपा में 11 करोड़ सदस्यों को सदस्यता देकर संसार की सर्वोच्च पार्टी बनाया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को गति दी गई ।वर्ष 2019 में तत्कालीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया ।शिवराज सिंह चौहान ने संपूर्ण भारत में यात्रा कर सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाया।निर्देशन दिया।उनके कुशल प्रबंधन के फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी की सदस्य संख्या 18 करोड़ के पार हो गई है ।आज विश्व के 60 देशों के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार की सफलता का अध्ययन करने के लिए भारत आ चुके हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट कर चुके हैं। अन्य देशों के प्रतिनिधि भी भाजपा की राजनीतिक सफलता को समझने के लिए निकट भविष्य में आते रहेंगे। इस प्रकार की अप्रतिम सफलता से किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को गौरव बोध होता है ।उनके दल की संरचना को समझने के लिए विश्व के देशों से प्रतिनिधि आते रहते हैं ।दूसरे शब्दों में कहें कि भाजपा की संगठन रचना से हमारे राष्ट्र भारतवर्ष का विश्व में सम्मान बढ़ रहा है।यह हम सभी 140 करोड़ भारतीयों के लिए अभिमान का विषय है।पचास वर्षों के बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार लगातार दो बार से केंद्र में बनी है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुयोग्य नेतृत्व में भारत का, भारत के लोगों का सर्वांगीण उत्थान हो रहा है ।देश के 16 राज्यों - केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा एवं सहयोगी दलों की सरकारें हैं।सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की जनता की सेवा कर रही हैं ।आज लोकसभा में भाजपा के 302 सांसद हैं ।राज्यसभा में 93 सांसद हैं ।देश भर की सभी राज्यों की विधानसभाओं में 1420 विधायक हैं ।डेढ़ सौ से अधिक विधान परिषद सदस्य हैं ।एक हजार से अधिक कार्यालयों का देशभर में निर्माण हो रहा है।पाँच सौ से अधिक निर्मित होकर सुचारु रूप में प्रारंभ हो चुके हैं।

मध्यप्रदेश में भाजपा की संरचना पर प्रकाश डालते हैं, तो पाते हैं कि वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के चमत्कारी नेतृत्व में वर्ष 2020 में पुनः भाजपा की सरकार बनी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार शपथ ली।विष्णु दत्त शर्मा शुभंकर सिद्ध हुए हैं ।लगभग 65000 बूथ्स का डिजिटलाइजेशन का कार्य भी 99% से अधिक पूर्ण हो गया है।बूथ डिजिटलाइजेशन के कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुक्त कंठ से भाजपा की राजस्थान में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में की थी।देश के समस्त राज्य की इकाइयों को मध्यप्रदेश के संगठन से प्रशिक्षित होने का आह्वान किया था ।नगरीय निकाय नेताओं के चुनाव एवं त्रिस्तरीय ग्रामीण निकाय के पंचायत चुनाव में भाजपा को प्रचंड सफलता प्राप्त हुई है।80% से ज्यादा विजय प्राप्त हुई ।पार्टी का वोट प्रतिशत भी नगरीय चुनाव में लगभग 51% से अधिक प्राप्त हुआ है ।यह अभूतपूर्व सफलता भाजपा के संगठन कौशल,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और शिवराज सरकार के द्वारा चलाई जा रही 200 से अधिक योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन के परिणाम स्वरुप ही संभव हो पायी है।भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस की बधाई । 


टिप्पणियाँ