अभिनेत्री सारिका दीक्षित ने सेवा के रूप में मनाया अपना जन्मदिन

 




अभिनेत्री सारिका दीक्षित ने सेवा के रूप में अपना जन्मदिन मनाया। इस में उन्होने गरीबों को भोजन कराया तथा गायों को हरा चारा खिलाया।      टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम कर अपनी पहचान बना चुकी इंदौर की अभिनेत्री सारिका दीक्षित ने पश्चिमी सभ्यता के विपरीत अपना जन्मदिन मना कर अलग संदेश दिया. सारिका दीक्षित आज नंदा नगर स्थित साईं मंदिर पहुंची यहां उन्होंने मंदिर में पूजन किया और गायों को हरा चारा खिलाया. 




इसके पश्चात उन्होंने यहां पर गरीबों को भोजन परोसा. अपने बीच अभिनेत्री को पाकर लोग उत्साहित थे कि आज उन्हें अभिनेत्री के हाथों से खाना खाने को मिल रहा है. सारिका दीक्षित ने बताया कि वे क्रांति फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं और इस तरह सेवा के कार्यक्रम करती रहती हैं. उन्होंने कहा कि जो खुशी मंदिर में जन्मदिन बनाकर मिली वह पांच सितारा होटल में पार्टी मना कर भी नहीं मिल सकती है. इसी तरह लोगों को मानवता की मिसाल पेश करते हुए जन्मदिन जैसे यादगार पल को इस तरह सेवा कार्य करके हमेशा याद किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र