अखिल भारतीय साहित्य परिषद महू इकाई की काव्य गोष्ठी हुई संपन्न


अखिल भारतीय साहित्य परिषद महू इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी रविवार दिनांक 26 मार्च को आर्य समाज मंदिर में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी समाजसेवी एवं साहित्यकार सुश्री मंजू संकत, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ उषा किरण त्रिपाठी ने की।

 इस अवसर पर कवियों ने नववर्ष प्रतिपदा , भगतसिंह जी के बलिदान दिवस एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के विषय में सरस कविताएं प्रस्तुत की। साहित्यकार श्रीमती बिंदु पंचोली , सुखप्रीत सिंह, राजेश शर्मा,दामोदर विरमाल, मीनाक्षी यादव ,पवन जोशी रामगढ़ , पवन नीम, हरिराम चौहान, पायल परदेशी ,राजेश शर्मा , यश कौशल आदि ने अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ सरस पाठ किया। इस अवसर पर कवयित्री बिंदु पंचोली एवं कवि सुखप्रीत सिंह सुखी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सुंदर संचालन कवि धीरेंद्र कुमार जोशी ने किया एवं आभार कवि पवन जोशी ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी द्रोणाचार्य दुबे ने दी।

टिप्पणियाँ