30 से अधिक महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से किया सम्मानित, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ और कर्मसाक्षी का संयुक्त आयोजन

 



महिलाओं का बौद्धिक और आर्थिक दृष्टि से मजबूत होना जरूरी, कहा वक्ताओं ने 

इंदौर। विश्व महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ और कर्मसाक्षी पत्र ने मिलकर प्रीतम लाल दुआ सभागृह में परिसंवाद और अवार्ड समारोह का आयोजन किया। मंच पर अतिथि बतौर फॉरेसिंक डीएसपी डॉ. प्रीति गायकवाड, डॉ. साधना सोडाणी, डॉ. स्वाति बरछे,शिक्षाविद मधुलिका शुक्ला ,ममता शर्मा एवं प्रेरणा दबाड़े उपस्थित थी।

इस मौके पर अलग अलग क्षेत्रो में कार्य करने वाली 30 से अधिक महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से समानित किया गया। सम्मान में मोमेंटो,श्रीफल प्रदान किया।

इस मौके पर बदलते समाज में महिलाओं की भूमिका विषय पर परिचर्चा आयोजित की। जिसमें सभी महिलाओं का कहना था कि जब तक महिलाएं बौद्धिक और आर्थिक दृष्टि से परिपूर्ण नही होगी तब तक उनका सशक्तिकरण अधूरा है। महिलाएं जागरूक बने और वक्त के साथ चलना सीखे। घर,परिवार में महिलाओं को दोहरी भूमिका निभाना पड़ती है,इसलिए उनका सहनशील होना भी जरूरी है,लेकिन इसका मतलब परिस्थिति से समझोता करना कतई नहीं है।

कार्यक्रम संयोजक सरिता शर्मा ने कहा कि हमारा मकसद ही है महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़े और विश्व मंच पर अपना झंडा बुलंद करे।

इस मौके पर किड्स बी प्ले स्कूल और कोचिंग क्लासेस के बच्चो ने मनोहारी नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी।

अतिथि स्वागत संघ के संभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह थनवार, उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी,विद्युत प्रकाश पाठक,राजेंद्र सिंह ने किया। प्रतिक चिन्ह रूपेंद्र चौहान,सीमा मनीष शर्मा, पूजा शर्मा,हेमंत व्यास,बालकृष्ण उपाध्याय,संजय जोशी,रामकिशोर लोवंशी,शुभम अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुनयना शर्मा,रजनी खेतान और सरिता शर्मा ने किया।अंत में आभार माना लोकेंद्र सिंह थनवार ने। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी। 


अमिता चौधरी भी हुईं सम्मानित

इंदौर। विश्व महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ और कर्मसाक्षी ने समाज सेविका अमिता चौधरी को सम्मानित किया।प्रीतम लाल दुआ सभागृह में आयोजित समारोह में सरिता शर्मा,डॉ. साधना कोडवानी,श्रीमती मधुलिका शुक्ला और प्रीति गायकवाड ने शाल,श्रीफल और मोमेंटो देकर अमिता चौधरी को सम्मानित किया।इस मौके पर कई महिलाओं ने अमिता चौधरी को बधाई देकर शुभकामनाएं दी।



टिप्पणियाँ
Popular posts
इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ मैटी का इंदौर में मनाया जन्मदिन, डॉ मैटी नें 1865 में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का अविष्कार किया
चित्र
देवली बालक छात्रावास में बच्चों में मोबाईल को लेकर हुआ था झगड़ा उसी से आहत होकर छात्र ने की आत्महत्या, गुसाई परिजनों ने घेरा हॉस्टल
चित्र
Mistral Unveils AI Enabled Direct RF family of Products Powered by Altera’s latest Agilex™ 9 FPGAs and SoCs
चित्र
Indian Temple which Deserves Much More than Leaning Tower of Pisa, One of the Seven Wonders
चित्र
पत्रकार लोकेंद्र सिंह थनवार लगातार छठी बार अध्यक्ष चुने गए, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इंदौर जिला इकाई की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का नवगठन
चित्र