ओंकारेश्वर मे लाडली लक्ष्मी स्वः हितग्राही सम्मेलन का एक दिससीय आयोजन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में संपन्न हुआ

 ओंकारेश्वर - महिला मोर्चा के कार्यक्रम में बेटियों का सम्मान किया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर जिला मंडल व नगर की महिलाएं मोर्चा पदाधिकारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुई प्रथम बार आयोजित महिला मोर्चा के कार्यक्रम की सभी ने प्रशंसा की।

 कार्यक्रम के संबंध में मंडल मीडिया प्रभारी श्रीमती ममता दुबे ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

 स्वागत भाषण नगर अध्यक्ष स्वाति दिक्षित ने दिया कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम मे विधायक पत्नी श्रीमति उमा पटेल खंडवा महापौर अमृता यादव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंचन तन्वे जिला महामंत्री रोशनी गोलकर . जिला वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संध्या पांडे . खंडवा मंडल मंत्री श्रीमती ज्योति दशोरे . महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती गुंजा बोरकर ओकारेश्वर मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरोज शर्मा मंडल महामंत्री लक्ष्मी राठौर . मंडल महामंत्री श्रीमती चित्र भाटिया नगर अध्यक्ष स्वाति दीक्षित सोशल मीडिया शारदा ठाकुर के अलावा मंडल महामंत्री ताराचंद शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह मौर्य के अतिरिक्त जिला . मंडल व नगर की महिला मोर्चा अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

 कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रंजना शर्मा ने लाडली लक्ष्मी सम्मेलन को लेकर संबोधित किया।

खंडवा महापौर श्रीमती अमृता यादव ने कहा पहले बेटी को अभिशाप माना जाता था किंतु जब से प्रदेश में शिवराज मामा ने बेटियों के लिए अनेक योजनाएं लाभान्वित की है अब बेटी के पैदा होने पर खुशियां मनाते हैं।

अब एक दौर वो आया है बेटी जन्म लेती है बोलते हैं लाडली लक्ष्मी आई है मुझे भी लगता है जबसे शिवराज मामा ने सरकार आई है कोई माता-पिता दुखी नही होता है बेटियों के लिए जन्म से विवाह तक की योजनाएं सरकार ने दी है शिक्षा का क्षैत्र हो या अन्य शिवराज सिंह चौहान ने योजना बनाई है लोगों को लाभ मिल रहा है अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार ने योजनाओं देकर बेटियों के लिए इतना प्रयास किया है वह जीवन में आगे बढ़े और भविष्य को सवारे एक परिवार मे एक बेटी शिक्षित होती है तो एक नही दो परिवार को आगे ले जाती है।



महिला मोर्चा के कार्यों की भी प्रशंसा की

  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती इंदु दुबे ने संबोधित करते हुए लाडली लक्ष्मी योजना तथा स्वः सहायता समूह के संबंध में उपस्थित महिलाएं एवं लड़ लियो को अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा बेटिया इतनी मेहनत करें की अपने सपने को यथार्थ करके दिखाएं बेटियां पड़ेगी शिक्षित होगी तो कई परिवार आगे बढ़ेंगे कार्यक्रम का संचालन श्रीमती चित्रा भाटिया ने किया आभार ममता अग्रवाल ने व्यक्त किया

टिप्पणियाँ