माँ कालिका को लगाया 56 पकवानों का भोग, साथ ही मिक्स सब्जी पूड़ी का भी भोग लगाया

यशवंत जैन 

चंद्रशेखर आज़ाद नगर :-नगर के माँ कालिका मन्दिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अष्ठमी पर मंगलवार को जय माँ कालिका ग्रुप के सहयोग से अन्नकूट प्रशादी व 56 भोग का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर माँ कालिका माताजी को 56 प्रकार के विशेष पकवानों का भोग लगाया गया व मिक्स सब्जी भी बनवाई गई दोपहर 12 बजे के बाद महाआरती के बाद महाप्रशादी वितरित की गई। जय माँ कालिका ग्रुप के निर्मल जायसवाल,गणेश अरोड़ा, ने बताया माँ कालिका के दरबार मे परम्परागत अन्नकूट का आयोजन ग्रुप के सहयोग से किया जा रहा है ग्रुप में कमलेश सेठ भटेवरा एवं परिवार का भंडारे में विशेष सहयोग रहता है माँ कालिका की प्राचीन प्रतिमा होने से माँ भक्तो की हर कामना पूरी करती है। 




फ़ोटो 1 आजादनगर :- अष्ठमी पर अन्नकूट उत्सव में माँ कालिका को 56 भोग लगाया ।

फ़ोटो 2 आजादनगर:- भंडारे में प्रशादी ग्रहणकरते भक्तजन

टिप्पणियाँ