भारत जोड़ो यात्रा : यह कैसी कांग्रेस आपस मे ही करने लगे लड़ाई तो केसी हौगी जीत, युकां प्रभारी ने ली बैठक....एक बूथ पांच यूथ पर काम करने को कहा

 आशीष यादव, धार 

धार व पीथमपुर शहर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बैठक में कुछ देर नारेबाजी 

युवक कांग्रेस धार की एक बैठक बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियां करने के लिए कहा गया है। नवंबर में यात्रा धार व आसपास के जिले में प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही एक यूथ पांच बूथ पर फोकस करने के लिए कहा गया है। 

बैठक लेने के लिए युंका प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सोमिल नहाटा धार पहुंचे थे। बस स्टैंड कांग्रेस कार्यालय पर यह बैठक युंका जिलाध्यक्ष करीम कुरैशी द्वारा बुलाई गई थी। इसमें एक बूथ पांच यूथ और जिले में प्रस्तावित राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के लिए कहा गया है। खासतौर पर एक बूथ पांच यूथ कार्ययोजना पर काम कर बूथ मजबूत करने के लिए कहा। इसे बढ़ाने के लिए प्रभारी नहाटा ने विधानसभा अध्यक्षों को बूथ स्तर पर काम करने के लिए कहा है। 


कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत देखना चाहता

प्रदेश उपाध्यक्ष नहाटा ने कहा विधानसभा अध्यक्षों की तरफ से बूथ स्तर की एक भी सूची नहीं आई है। हम भी उपर संगठन को जानकारी भेजना होती है। बूथ मजबूत होने पर चुनावों के वक्त हमें यह ढूंढना पड़ेगा कि उस बूथ पर कौन बैठेगा। आने वाले वक्त में वर्ष-2023 में विधानसभा चुनाव होना है। बूथ मजबूत करने का लाभ कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कहा यहां बैठक में मौजूद हर कार्यकर्ता आज कांग्रेस को मजबूत देखना चाहता है। बैठक में शहर अध्यक्ष कांग्रेस टोनी छाबड़ा सहित विधानसभा अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।  


नियुक्तियों को लेकर नारेबाजी

ध्यान रहे धार और पीथमपुर के शहर अध्यक्षकी नियुक्ति धार विधानसभा अध्यक्ष यतींद्र पाटीदार द्वारा हाल ही में की गई है। जिला प्रभारी नाहटा की मौजूदगी में इस मामले को लेकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। बैठक में नियुक्तियों का मामला भी उछला। इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष नहाटा ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कांग्रेस में नियुक्तियों को लेकर एआईसीसी द्वारा बनाई गई निर्धारित प्रक्रिया है। उसी प्रक्रिया का पालन करते हुए नियुक्तियां की जाती है। उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। लेकिन नियुक्तियों को अनाधिकृत बताते हुए दोबारा प्रक्रिया करवाने का आश्वासन दिया गया है। 




टिप्पणियाँ