भगवा संग तिरंगा मिला तो पेश की देश धर्म की अनूठी मिसाल, हर घर तिरंगा फहराने का संदेश देते निकली तिरंगा कावड़, कावड़ यात्रियों के संग ग्रामीण भी रंगे देशभक्ति व शिवभक्ति व तिरंगामय हुआ गांव

 आशीष यादव, धार/सादलपुर


नगर से प्रति वर्ष निकलने वाली श्री बलखंडी महादेव कावड़ यात्रा सावन के आखरी सोमवार को महेश्वर से मां नर्मदा का पवित्र जल कावड़ में भर कर पैदल सादलपुर पहुंची यात्रा का यह तेइसवा वर्ष था। इस बार कावड़ यात्री हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा फहराने का संदेश देते हुए नगर में निकले कावड़ यात्रियों के साथ ही ग्रामीणों ने भी हाथो में तिरंगा लेकर आजादी के अमृत महोत्सव में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया। यात्रा का जगह जगह कई मंचो से स्वागत किया गया।                     

कांवड़ यात्रा के नगर प्रवेश के साथ ही गर्म जोशी के साथ दो-दो डीजे पर भोले के भजनों व देशभक्ति के गीतो पर नाचते-गाते लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में ग्राम पंचायत के साथ ग्राम वासियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी करते हुए मेरी जान तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है के भाव लिए आजादी के 75वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया गया। कावड़ यात्रियों सहित सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था यह दृश्य हर किसी में देशभक्ति के जज्बे व तिरंगे के प्रति प्रेम को दर्शा रहाथा।


जगह जगह हुआ स्वागत

नगर मे यात्रा का भव्य स्वागत, थाना प्रभारी विश्वदीपसिंह परिहार, यशोदा मशीनरी, कुशवाह रेस्टोरेंट,समर्थ इंटरप्राइजेस, सुभाष चौधरी, ग्राम पंचायत में सरपंच अजय डांगी,उपसरपंच लाखनसिंह चौहान सहित निर्वाचित पंचों व जन प्रतिनिधियों ने व , सतीश चौहान भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन कामदार, नौशाद खां, वासुदेव सोलंकी,राजेश सोलंकी, ने फलाहार की व्यवस्था की, अनिल जैन,श्रीलाल हास्पीटल श्री शिवाय जनर स्टोर्स, महेश चौधरी,दिनेश मकवाना डेडी,कपिल मकवाना, गुरु कृपा किराना पर दीपक राठौड़, सहित अनेक जगह पर पूष्प वर्षा एवं फल वितरित किए गए। यात्रा संयोजक श्री बालकान्द जी ब्रह्मचारी, अर्जुनसिंह दरबार हरिओम व्यास, घनश्याम चौहान,संजय सोलंकी, शिवनारायण जाट,संदीप चौहान को साफा बंधा कर सम्मानित किया गया।गणेश जी के प्राचीन मंदिर पर पं हरिओम व्यास ने नर्मदा जल से विधि-विधान से जलाभिषेक कराया। कांवड़ियों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों ने जलाभिषेक में भागीदारी की। महाआरती की साथ प्रसाद वितरण किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अजय डांगी एवं उप सरपंच प्रतिनिधि लाखनसिंह चौहान ने सभी कांवड़ यात्रियों सहित नगर वासियों का तिरंगा यात्रा को सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया। 



टिप्पणियाँ