जनसुनवाई में आई नेहा को मिली मदद, हुआ उपचार

 आशीष यादव, धार

विगत दिनों कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन की जनसुनवाई में मगजपुरा निवासी श्री गोपालदास बैरागी अपनी चार वर्षीय पुत्री नेहा के उपचार हेतु आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया। पुत्री नेहा बचपन से चलने फिरने में असमर्थ थी। बच्ची का उपचार इंदौर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। इंदौर में उपचार कर रहे निजी चिकित्सक के द्वारा इंजेक्शन बोटॉक्स 100 IU लगाने की सलाह दी गई। जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए है। गरीब मजदूरी पेशा होने और जैसे तैसे अपना जीवन यापन करने से इंजेक्शन खरीदने में असमर्थ होने के कारण कलेक्टर से सहायता हेतु निवेदन किया। कलेक्टर डॉक्टर जैन ने तत्परता पूर्वक स्वास्थ्य विभाग को इंजेक्शन देने हेतु निर्देशित किया। शासन द्वारा यह इंजेक्शन जिला स्तर पर सप्लाई की जाने वाली आवश्यक दवाओं में शामिल न होने से सप्लाई न होने से एवं आयुषमान योजना में उक्त इंजेक्शन न होने से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को अन्य मद से इंजेक्शन क्रय कर करने हेतु निर्देशित किया। सिविल सर्जन द्वारा इंजेक्शन कर 5 अगस्त को श्री गोपाल दास को इंजेक्शन प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्री गोपालदास से जानकारी लेने पर बताया गया कि बच्ची फीनिक्स हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती होकर 8 अगस्त को इंजेक्शन लगाया गया है। बच्ची सामान्य स्थिति में है। 



टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र