सामान्य वर्ग के नेताओ के दिन बदले जिला पंचायत की कुर्सी पर निगाहे, एक फार्म जमा, तीसरे दिन गए 48 फार्म

आशीष यादव, धार

जैसे जैसे पचायत चुनाव की नामांकन तारिक पास आ रही वैसे ही अभ्यार्थीयो ने भी तैयारी शुरू कर दी है जिला मुख्याल पर नेताओ का जमावड़ा देखने को मिल रहा है वही पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीरें जल्द ही साफ होने वाली है । इसकी वजह यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण का सभी को इंतजार था जो मंगलवार को पूरा हो चुका है। भोपाल में आरक्षण प्रक्रिया के बाद धार जिपं अध्यक्ष की सीट अनारक्षित वर्ग के लिए रिजर्व कर दी गई है। ऐसे में जिले में आरक्षित आठ सीटें पर पूरे चुनाव सबकी निगाहें रहने वाली है। हाल ही में हुए रिजर्वेशन के बाद जिले की आठ सीट में से 4 महिला व 4 अनारिक्षत मुक्त कर दी गई थी। इनमें 4 अनारक्षित सीट निसरपुर, मनावर, सरदारपुर और नालछा से जिपं सदस्य के लिए टिकट पाने के लिए काफी जोड़-तोड़ और जद्दोजहद देखने को मिलने की संभावना है। एसटी महिला अनारक्षित महिला प्रत्याशी के लिए भी जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पाने के रास्ते खुले रहेंगे, अनारिक्षत सीट होने के कारण महिला प्रत्याशी भी दावेदारी कर सकेंगी। गौरतलब है कि धार जिपं अध्यक्ष सीट गत चुनाव में एसटी महिला के लिए रिजर्व थी, जो नए रिजर्वेशन के बाद सामान्य वर्ग के खाते में चली गई है। धार जिपं अध्यक्ष की कुर्सी दूसरी बार सामान्य वर्ग के लिए रिजर्व हुई है। इसके पहले वर्ष-2009 में भी सामान्य वर्ग से कांग्रेस समर्थित मनोज गौतम जिपं अध्यक्ष रह चुके है। जबकि एसटी वर्ग को तीन बार जिपं अध्यक्ष का काम संभालने का मौका मिला है। वहीं ओबीसी वर्ग के खाते में वर्ष-1999 में जिपं अध्यक्ष की कुर्सी मिली थी।


सात साल के कार्यकाल में कुछ नया नहीं हुआ:

बता देकि कोरोना के कारण चुनाव आगे बढ़ते गए मगर जिला पंचायत का कार्यकाल 7 साल रहा मगर अध्यक्ष बीजेपी का था मगर जिले में कुछ नया नही हुआ ऐसी कोई उपलब्ध भी नही दी कि प्रत्याशी मतदाताओं के बीच जाकर बता सके के बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा हमारे क्षेत्र में विकास कार्य किए गए जो भी कार्य हुए व प्रदेश स्तर पर सरकार द्वारा किए गए या विधायको के द्वारा किए गए आज भी कहीं गरीब वर्ग के परिवार ऐसे हैं जिनको आज भी आवास नहीं मिला कहीं ग्रामीण इलाके ऐसे भी है जो आज भी पानी के लिए कोसों दूर जाते हैं व पानी की व्यवस्था करते है इस चुनाव से ग्रामीण वर्ग के करीब मध्यमवर्गीय लोगों को ज्यादा उम्मीद रहती है।

अब तक की स्थिति अध्यक्ष पार्टी कार्यकाल

बिलामसिंह मंडलोई कांग्रेस वर्ष-1994 से 1999

सुदामा पाटीदार कांग्रेस 

वर्ष-1999 से 2004

सावित्री ठाकुर भाजपा 

वर्ष-2004 से 2009

मनोजसिंह गौतम कांग्रेस

वर्ष-2009 से 2014

मालती पटेल भाजपा वर्ष-2014 से 2022


दावेदारों की लंबी कतारें

जिपं अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी में दावेदारों की लंबी कतार देखने को मिलने की उम्मीद है। दोनों ही पार्टी में टिकट को लेकर बगावत तक देखने को मिल सकती है। खासतौर पर भाजपा के लिए टिकट में सामंज्स बनान सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। पांच माह पूर्व जो चुनाव निरस्त किए गए थे, उस वक्त भी भाजपा के सामने ही दोहरी चुनौती देखने को मिली थी। ऐसे हालात से इस बार पहले से ही निपटने के लिए पार्टी को गाइडलाइन तय करना होगी, तभी पंचायत चुनाव में लक्ष्य पूर्ति की संभावना रहेगी।


तीसरे दिन 40 फार्म बिके 1 हुआ जमा 

जिले में तीन चरण में चुनाव होना है। लेकिन तीनों चरण के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया एक साथ की जा रही है। इसके तहत नाम निर्देशन प्राप्त व जमा करने के वही दीपाश्री गुप्ता ने बताया कि तीसरे दिन बुधवार को जिपं सदस्य के लिए 40 फार्म बिके है। जबकि पहले दिन जो फार्म बिके थे, उनकी संख्या काफी कम थी। फार्म खरीदने वालों में भाजपा समर्थित ज्यादा रहे है।वही बुधवार को एक फार्म 27 वार्ड से जमा हुआ जो श्रीमती मधु पति विनोद का है वही जिला पचायत की सामान्य सीट होंने से जिले में जिला पचायत चुनाव ओर भी काटो की टक्कर भरा होगा वही अभी नामांकन के लिए 5 दिन बाकी है वह अभी कई कद्दावर नेताओं के फॉर्म जमा होना बाकी है


सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वर्ग 


वार्ड वर्ग


बदनावर वार्ड 03 - अनारक्षित महिला


बदनावर वार्ड 04 अनारक्षित


सरदारपुर वार्ड- 06 अनारक्षित महिला


धार वार्ड 10 अनारक्षित महिला


नालछा वार्ड -14 अनारक्षित 


निसरपुर वार्ड अनारक्षित


मनावर वार्ड 23 अनारक्षित


धरमपुरी वार्ड 27 अनारक्षित महिला




एससी के लिए आरक्षित 


वार्ड वर्ग                     


बदनावर वार्ड 02 एससी महिला 


धार वार्ड -09 एसपी


एससी एसटी के लिए आरक्षित 


वार्ड वर्ग  


बदनावर वार्ड -1 एसटी


सरदारपुर वार्ड -5 एसटी 


सरदारपुर वार्ड -7 एसटी महिला


सरदारपुर वार्ड -8 एसटी महिला


तिरला वार्ड -11 एसटी


 तिरला वार्ड -12 एसटी महिला


नालछा वार्ड -13 एसटी महिला


बाग वार्ड -15 एसटी महिला


बाग वार्ड -16 एसटी


कुक्षी वार्ड -17 एसटी महिला


डही वार्ड -18 एसटी महिला


डही वार्ड -19 एसटी महिला 


गंधवानी वार्ड 21 एसटी महिला


गंधवानी वार्ड -22 एसटी


मनावर वार्ड 24 एसटी


उमरबन वार्ड -25 एसटी


उमरबन वार्ड -26 एसटी


धरमपुरी वार्ड 28 एसटी 



टिप्पणियाँ