झाबुआ प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ली संगठनात्मक बैठक~ यशवंत जैन

 *सशक्त बूथ और स्वावलंबी मंडल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध : विष्णुदत्त शर्मा*

*झाबुआ प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने ली संगठनात्मक बैठक*

*बूथ अध्यक्ष के घर प्रदेश अध्यक्ष ने किया भोजन*

 झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का यह लक्ष्य होना चाहिए कि वह अपने बूथ को मजबूत करे। सशक्त बूथ और स्वावलंबी मंडल प्रत्येक कार्यकर्ता की प्रतिबद्धता है। क्योंकि बूथ अगर मजबूत होगा तो हमारी जीत भी उतनी ही विराट होगी। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ विस्तारक योजना को सफल बनाकर पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को झाबुआ प्रवास के दौरान अंबा पैलेस गार्डन में आयोजित संगठनात्मक बैठक में कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना पार्टी का महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। यह योजना 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का बडा आधार बनेगी।

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा शुक्रवार को झाबुआ प्रवास पर थे। प्रदेश अध्यक्ष ने झाबुआ पहुंचने के पूर्व धार में मीसाबंदी एवं पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अनंत अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनको शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष झाबुआ रवाना हुए। झाबुआ पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि झाबुआ के अंबा पैलेस गार्डन में प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, जिले में निवासरत पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने झाबुआ मंडल के बूथ अध्यक्ष श्री किशोर भाबर के निवास पहुंचकर भोजन किया और उनके परिजनों से भेंट की।

महापुरूषों के बलिदान और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा शिखर पर 

 प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। तो इसके पीछे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता सिंधिया और कुशाभाऊ ठाकरे जैसे महापुरूषों का बलिदान है। पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा कार्यकर्ता अलग अलग पदों पर अपने दायित्व निभा रहे है। उन्होंने कहा कि ठाकरे जी के दिए सिद्धांत और विचार के कारण मध्यप्रदेश संगठन की देश में अलग पहचान बनी है। आज मध्यप्रदेश संगठन की कार्यपद्धति को पार्टी पूरे देश में लागू किया है। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना इसी कार्यपद्धति की एक कडी है। हमारे मंडल स्वावलंबी बने, शक्ति केन्द्र सक्रिय हो और बूथ सक्षम बने इसके लिए 20 से 30 जनवरी के बीच अभियान चलेगा। इस योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि बूथ स्तर तक जायेंगे।

कांग्रेस फूट डालो, राज करो की नीति पर चल रही

 श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और कडे़ निर्णयों से देशद्रोही ताकतों के पेट में दर्द हो रहा है। हमारी नीतियों और सरकार के कार्यक्रमों से जनता का भारतीय जनता पार्टी पर लगातार विश्वास बढा है। कांग्रेस भाजपा के बढते जनाधार और प्रधानमंत्री जी की समाज में बढती लोकप्रियता से घबरायी हुई है और इसलिए फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। समाज में किस तरह वैमनस्यता बढे, कांग्रेस इन्हीं प्रयासों में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को इतना ताकतवर बनाए कि राष्ट्रविरोधी ताकतें भी अपने मंसूबे पूरे न कर पाए।  

 इस अवसर पर सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, जिला प्रभारी श्री हरिनारायण यादव, अजजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री कलसिंह भाबर, विधायक श्रीमती सुलोचना रावत, पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, श्री शांतिलाल बिलवाल, श्री नागरसिंह चौहान, श्री मुकामसिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री दौलत भावसार, श्री शैलेष दुबे, श्री सोमसिंह सोलंकी, श्री कृष्णपाल सिंह, श्री गौरव खंण्डेलवाल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ