पुस्तक मेले में 21 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकों के लगे स्टाल~ यशवंत जैन

 अनंत ज्ञान व जिज्ञासा का भंडार हैं,पुस्तकें-सांसद प्रतिनिधि माधौंसिंह डावर|

टाउन हॉल में 9 से 11 जनवरी तक तीन दिवसीय भव्य पुस्तक मेले का शुभांरभ |

चंद्रशेखर आजाद नगर |जिला प्रशासन एवं जनजातीय कार्य विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले के प्रत्येक विकासखंड में लगाए जा रहे पुस्तक मेले के तहत चंद्रशेखर आजाद नगर विकासखंड के तहत् टाउन हाल,चंद्रशेखर आजाद नगर में 9 जनवरी से 11 जनवरी तक चलने वाले भव्य पुस्तक मेले का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक माधौंसिंह डावर,नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर,जनजाति कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री जानकी यादव,एसडीएम सुश्री किरण आंजना द्वारा किया गया|इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद नगर

तहसीलदार संजयसिंह तोमर,बीईओ विनोद कुमार कोरी,सीएमओ इकबाल मनियार,बीआरसी राजेन्द्र बैरागी,मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला,सुंदरलाल कुमावत,सुरेशचंद्र माहेश्वरी,हुजेफा असद,धर्मेन्द्र जायसवाल,निर्मल जायसवाल,शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं,स्कूल छात्र-छात्राएं मौजूद थे| 

मेले के शुभारंभ अवसर पर सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक माधौसिंह डावर ने कहा कि पुस्तके अनंत ज्ञान का भंडार हैं वह हमारी जिज्ञासाओं को पूरा करती हैं| विद्यार्थियों को चाहिए पुस्तक मेले में आई अपनी रुचिकर पुस्तकों को क्रय कर अपने घर ले जाए |अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किताबों में ही हैं| पढ़ने-सीखने के लिए कोई उम्र नहीं होती| प्रत्येक उम्र के व्यक्ति के लिए किताबें ही सबसे अच्छी मित्र होती हैं| किताबों के अध्ययन से सर्वोच्च पदों तक पहुंचा जा सकता हैं|

सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग सुश्री जानकी यादव ने कहा कि देश दुनिया को किताबों के माध्यम से अच्छी तरह से जाना जा सकता हैं | किताबें ज्ञान देती हैं जो सरल,शुलभ व स्थायी हैं| दुनिया में आगे जाना हैं तो किताबें ही हमें आगे ले जा सकती हैं|किताबें आचरण देती हैं|किताबें ही हमें मान-सम्मान दिलाती हैं| 

नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर ने कहा कि अत्यंत प्रसन्नता का विषय हैं कि हमारे यहां पुस्तक मेले का भव्य आयोजन जनजाति विभाग के द्वारा किया जा रहा हैं|

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद नगर के इतिहास में पहली बार पुस्तक मेले का यह अनूठा आयोजन किया गया हैं |जिसमें हर प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं|विद्यार्थियों को समझाईश दी कि वे शासन से मिलने वाली पुस्तकों को सहजकर अपने आने वाले हैं मित्रों को समय आने पर उपलब्ध कराएं| जिससे धन के अनावश्यक खर्च के बोझ से बच सकते हैं| 

पुस्तक मेले में 21 प्रकाशकों की अनेक पुस्तकों का अवलोकन सांसद प्रतिनिधि माधौंसिंह डावर, जनजाति कार्य विभाग सहायक आयुक्त सुश्री जानकी यादव, एसडीएम सुश्री किरण आंजना एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारियों द्वारा किया गया|

पुस्तक मेले के दौरान विद्यालय की ओर से अनेक व्यंजनों के स्टाल लगाए गए| इस दौरान छात्र छात्राओं हेतु खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया|

 पुस्तक मेले में कोविड नियमों के साथ सभी विकासखंड के शासकीय शालाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं,विद्यार्थी व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे|

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप का प्रज्वलन के साथ अतिथियों द्वारा किया गया| सरस्वती वंदना नृत्य मानसी कुलकर्णी ने प्रस्तुति किया |अतिथियों का स्वागत स्काउट गाईड द्वारा सैल्यूट देकर एवं उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत नृत्य प्रस्तुत कर किया गया| 

कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह द्वारा किया गया |आभार खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी द्वारा व्यक्त किया गया|

फोटो|

1- पुस्तक मेले के शुभारंभ अवसर पर सरस्वती पूजन करते हुए सांसद प्रतिनिधि माधौसिंह डावर व नप अध्यक्ष निर्मला डावर व अन्य|

2- पुस्तक मेले में पुस्तकों का अवलोकन करते हुए अतिथिगण|

3- पुस्तक मेले में व्यंजन का लुत्फ उठाते हुए नप अध्यक्ष डावर व सहायक आयुक्त सुश्री यादव|



टिप्पणियाँ