ओकारेश्वर में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद प्रतिनिधि भाजपा में शामिल

 ओंकारेश्वर __( ललित दुबे ) मांधाता विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जोर पकड़ने लगा है कांग्रेश एवं भाजपा की आम सभाओं में प्रत्याशियों को विजय श्री का ताज पहनाने के लिए स्टार प्रचारक क्षेत्र में आने लगे हैं भाजपा की ओर से नारायण पटेल के पक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीसरी बार क्षेत्र में आगमन होगा 23 अक्टूबर को ओकारेश्वर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की आम सभा में कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस अवसर पर महेश्वर भाजपा पूर्व विधायक राजकुमार मेव पुनः भाजपा में शामिल हुए तो वहीं पूर्व सांसद अरुण यादव के सांसद प्रतिनिधि पूनम शुक्ला अपने साथियों के साथ कांग्रेश छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद नंदकुमार सिंह चौहान में पूनम शुक्ला व साथियों का भाजपा में प्रवेश करने पर स्वागत करते हुए कहा समय से पहले कांग्रेश छोड़ कांग्रेस की नीति नीतियों से दुखी होकर नारायण पटेल के समर्थक भाजपा में शामिल हो रहे हैं यह शुभ संकेत है उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि पूनम शुक्ला जैसे कार्यकर्ताओं जो कांग्रेस में दमदार नेताओं में माने जाते हैं भाजपा शासनकाल में येन केन प्रकारेण तरीके अपनाकर अपने आका अरुण यादव का मार्ग दर्शन पाकर पूर्व अध्यक्ष माया भाई चौहान को अच्छे मतों से जिता कर सिहंस्थ 2016 में नगर परिषद अध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाई थी तथा कांग्रेस को जीवित रखने में काफी प्राण फुके थे शुक्ला एवं साथियों के अचानक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होना कांग्रेश पार्टी के लिए बड़ा झटका ओमकारेश्वर में बीडी शर्मा के सभा में चर्चाओं का विषय बना हुआ है इधर कुछ कांग्रेश के वरिष्ठ नेताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा एवं गलत नेतृत्व के कारण कांग्रेश के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं जिसे वरिष्ठ नेताओं ने गंभीरता से लेना चाहिए



टिप्पणियाँ