चुनाव की तैयारियों को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान पहुंची ओंकारेश्वर

ओंकारेश्वर_मांधाता उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा सभी मैदान में उतर जाए . उप चुनाव मांधाता कांग्रेस प्रत्याशी शीघ्र आलाकमान शीघ्र घोषित करेगी के लिए महिलाएं एकजुट हो जाए संगठन को मजबूती प्रदान करने ओकारेश्वर पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने कहा कि जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है महिलाओं के लिए कोई कानून व्यवस्था नहीं है, आमजन रोजी रोटी के संकट से जूझ रहा है ! वही नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष छंदईबाई पदमसिंह माहिल्या ने बढ़े हुए बिजली के बिलों के लिए खिलाफ सड़क पर उतरने की बात कही ! इस अवसर पर यासमीन खान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी, अमिताभ मंडलोई, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पदम सिंह, गजरू यादव, उमेश पचोरी, दौलत परिहार, विजय मोदी, चंपाबाई, महादेवी शास्त्री तथा अन्य उपस्थित रहे



टिप्पणियाँ