मुख्य मंत्री सहायता कोष मे महाराष्ट्र परस्पर सहकारी संस्था ने दिया ११ हजार रु.का सहयोग

कोरोना महामारी के चलते विगत कई दिनो से आर्थिक गतिविधि ठप पड़ी है। जिस कारण मजदूर ओर गरीबो के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया प्रदेश सरकार द्वारा कच्चा राशन एवं भोजन पैकेट जरूरतमंद के घर तक पहुंचाया जा रहा है एवं अन्य प्रदेश मे फंसे अपने प्रदेश के विद्यार्थी ओर मजदूरो को स्वयं के खर्च पर उनके निवास तक पहुंचाया जा रहा है। इस पुनीत सेवा कार्य के महायज्ञ मे एक आहुति *महाराष्ट्र परस्पर सहकारी संस्था महू* द्वारा समर्पित की गई। महू को संस्था *अध्यक्ष श्री मुकेश कौशल द्वारा ग्यारह हजार रु. का (चेक)* महू तहसील कार्यालय मे तहसीलदार श्री धीरेन्द्र पाराशर को नायब तहसीलदार रितेश जोशी, फूड इन्सपेक्टर श्री जितेन्द्र शिल्पी, नापतोल विभाग के श्री अनिल नरवल, उपस्थिति मे भेंट किया। 


     इस संस्था द्वारा विगत दिनो *21 हजार रु. का चेक पी. एम. केयर्स फण्ड* के नाम भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अशोक सोमानी एवं *11 हजार रु. का चेक* सेवा भारती के नाम जिला कार्यवाह श्री रवि ढोलिया को भी भेंट किया है। 
      उक्त जानकारी संस्था प्रबन्धक श्री नवीन पंवार ने दी।



टिप्पणियाँ
Popular posts
मरीज को देखने के विवाद में नपाध्यक्ष , भाजपा मंडल अध्यक्ष ने डॉ. लाल को बुरी तरह से पीटा , दोनों पर मामला दर्ज पर उल्टा सीएमएचओ ने डॉक्टर को किया जिला अस्पताल में अटैच
चित्र
सांची मप्र- माब्लिंचग में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
चित्र
महू के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई बाबासाहब अंबेडकर सिविल हॉस्पिटल को लेकर जोरदार आवाज़
चित्र
महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना की लाभार्थी महिलाओं के साथ संवाद सह कार्यशाला का आयोजन
चित्र
योग दिवस को लेकर संस्था प्रेरणा द्वारा महू जेल में आयोजित योग शिविर आज हुआ आरंभ
चित्र