लंदन से विशेष विमान मुंबई होते हुए पहुंचा इंदौर  

इंदौर - वंदे भारत मिशन के तहत लंदन से मुंबई होते हुए इंदौर पहुंची विशेष फ्लाइट, विमान में 93 यात्री इंदौर पहुंचे, एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की जांच की गई और जांच के बाद उन्हें निर्धारित होटलों में ले जाया गया. 


वंदे भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से यात्रियों को भारत लाने का कार्यक्रम जारी है, उसी के अंतर्गत एक विशेष विमान इंदौर में भी आज लैंड हुआ जिसमें 102 यात्री है जो मध्य प्रदेश एवं अन्य निकटवर्ती राज्यों से हैं.


यात्रियों को इंदौर से अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए एयरपोर्ट पर अनुबंधित वाहन उपलब्ध है. जिला मुख्यालय पहुंचने पर इन सभी यात्रियों को 14 दिन अनिवार्य क्वॉरेंटाइन किया जाएगा.


जो यात्री इंदौर में क्वॉरेंटाइन होंगे उनके लिए होटल अमर विलास में ₹28000 एवं रिजेंटा बाईपास पर ₹30000 14 दिन के हिसाब से तय किया गया हे।


ADM बीबी तोमर जी यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे



टिप्पणियाँ