इंदौर. नगर निगम महापौर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ और 85 पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल बुधवार को खत्म होने के बाद संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने गुरुवार को निगम प्रशासक का प्रभार संभाला। उनके पद संभालते ही इंदौर निगम में 26 साल बाद ऐसा हुआ। इससे पहले 1994 तक प्रशासक निगम को चला रहे थे।
निगम के प्रशासक बने संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे पदभार ग्रहण करने निगम मुख्यालय पहुंचे। नए प्रशासक का निगमायुक्त आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारी यूनियनों के अध्यक्षों ने स्वागत किया। पद संभालने के बाद उन्होंने यहां पदाधिकारियों के साथ बैठक की और शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर के विकास को निरंतर जारी रखा जाएगा। खान नदी, मास्टर प्लान रोड, शहर के पुराने हिस्से में यातायात सहित हैरिटेज प्लांनिग के तहत हो रहे कामों को पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।
संभागायुक्त त्रिपाठी ने 26 साल बाद निगम प्रशासक का प्रभार संभाला, कहा - खान नदी और मास्टर प्लान रोड पर रहेगा ज्यादा जोर
addComments
एक टिप्पणी भेजें