देश भक्ति प्रस्तुति के साथ होगा पूर्व सैनिकों तथा वीरांगनाओं का सम्मान


महू। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों तथा वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर देश भक्ति नाटक ,नृत्य ,गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी ।कार्यक्रम 6 अगस्त की शाम 5 से छावनी परिषद की सीबी गर्ल्स कन्या विद्यालय परिसर में होगा।

 युवा मंच धारनाका तथा पूर्व सैनिक संगठन द्वारा लगातार तीसरे  वर्ष भी पूर्व सैनिकों  तथा वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। युवा मंच के संरक्षक रामकिशोर शुक्ला, डॉ राम आशीष शुक्ला ,अध्यक्ष विश्वास दुबे ,जेबी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम 6 अगस्त रविवार की शाम 5 बजे से छावनी परिषद सीबी कन्या विद्यालय परिसर में होगा। आयोजकों ने बताया कि मेरे मिट्टी मेरा देश थीम पर होने वाले इस कार्यक्रम में 20 से अधिक पूर्व सैनिकों तथा देश के लिए प्राण निछावर करने वाले शहीदों की वीरांगनाओं का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा। 

 इस मौके पर शिव अकादमी नाट्य मंच द्वारा वीर छत्रपति संभाजी महाराज पर एक लघु नाटिका का मंचन किया जाएगा इसके अलावा श्री एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा भारत माता नाटक की प्रस्तुति, देश भक्ति नाटक की प्रस्तुति तथा देश भक्ति गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।

 इस मौके पर सेना के कई अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। पूर्व सैनिक संगठन के अवधेश कुमार, जितेंद्र सिंह ने इस देश भक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र