दृष्टिहीन पुनर्वास केंद्र पर बच्चो को भोजन भी कराया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जैन की प्रतिमा के आसपास पैबर्स लगेगे|

  


यशवंत जैन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भेरूलाल जैन की 35 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये....



नगर के अन्य स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के परिजन उनकी फोटो उपलब्ध करायेंगे तो नगर में भी प्रतिमा लगेगी-केबिनेट मंत्री डावर|


चंद्रशेखर आजाद नगर | चन्द्रशेखर आज़ाद नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भेरूलाल जी जैन की 35 वी पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई ।इस अवसर पर पत्रकार यशवंत जैन परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से दृष्टिहीन पुनर्वास केंद्र  पर भेरुदादा की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।इस अवसर पर समस्त दृष्टिहीन बच्चो के साथ म.प्र.वन विकास मंडल अध्यक्ष व दर्जा कैबिनेट मंत्री माधव सिंह डावर , भाजपा के जिलाध्यक्ष मकु परवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय जायसवाल ने श्रृद्धाजलि अर्पित की इस अवसर पर

         बच्चो द्वारा भजन कीर्तन कर श्रदांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर  केंद्र के सभी बच्चो को भोजन भी करवाया गया । साथ ही स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय  भैरूलाल जी जैन की तहसील चौराहे पर स्तिथ स्टेच्यु पर भी प्रशासन एवं भाजपा कोंग्रेस के नेताओ श्रद्धासुमन अर्पित किए इस अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

   हमारा नगर(भाबरा) वीरों की भूमि हैं उन्हीं वीरों में से एक नगर के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भेरूलालजी जैन भी हैं जो बिरले व्यक्तित्व के धनी रहे हैं,उन्होंने आजादी के पहले व आजादी के बाद न केवल देश के लिये लड़ाई लडी़ बल्कि आदिवासी व गरीबों के हक की भी लडा़ई लड़ी| नगर में अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी हुए हैं यदि उनके परिजन फोटोग्राफ व जीवनी उपलब्ध कराएंगे तो नगर में उनकी भी प्रतिमाएं नगर पंचायत के माध्यम से लगवाई जायेगी| बेरियर स्थित भेरूलाल जैन की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत के माध्यम से पैबर्स पार्षदों के प्रस्ताव के माध्यम से लगाये जायेंगे|

उक्त बात नगर के  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भेरूलाल जैन की 35वी पुण्यतिथि के अवसर पर बतौर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र.वन विकास मंडल अध्यक्ष व दर्जा कैबिनेट मंत्री माधव सिंह डावर ने श्रृद्धाजलि कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भेरूलाल जैन के परिजनों से कही|

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष,मदन परमालिया ने स्व. भेरूलाल जैन को चंद्रशेखर आजाद का साथी बताया व उनकी आजादी की लड़ाई में आजादी के पहले व बाद की भूमिका के बारे में बताया| परमालिया ने आजाद नाम को जाति व धर्म से परे राष्ट्रीय एकता,समरसता व समानता का प्रतीक बताया | पत्रकार वीरेन्द्र जैन ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानी भेरूलाल जैन को एक उदार व्यक्तित्व के साथ गलत का विरोधी व गरीबों की मदद करने वाला व्यक्तित्व बताया|कार्यक्रम में मंच से नगर पंचायत अध्यक्ष,आलीराजपूर सेना पटेल ने भी अपने विचार रखे|

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी भैरूलाल जैन की प्रतिमा पर म.प्र.वन विकास मंडल अध्यक्ष माधव सिंह डावर, आलीराजपूर जिला कलेक्टर अभय अरविंद वेडेकर,भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल,प्रदेश अध्यक्ष मदन परमालिया,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल,वैश्य महासम्मेलन प्रभारी अनिष जैन,वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र जैन,कुसुम जैन,आनंद शाह,ग्राम सरपंच श्यामसिंह बामनिया,सुरेश माहेश्वरी,विजय जैन,धर्मेन्द्र जायसवाल ने प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किये|

इस अवसर पर एसडीएम एसआर यादव,तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर,नगर के गणमान्य नागरिक,पत्रकार व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन उपस्थित थे|

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुधीर जैन ने किया | आभार स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवार की ओर से कुसुम जैन ने किया|



फोटो|

01 दृष्टिहीन पुनर्वास केंद्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भेरूलाल जी जैन के चित्र पर माल्यार्पण करते केबिनेट मंत्री  वनविकास मंत्री माधवसिंह डावर व अन्य।

02-स्वतंत्रता संग्राम सैनानी भैरूलाल जैन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण करते हुवे केबिनेट मंत्री डावर व जिला क्लेक्टर वेडेकर|

टिप्पणियाँ