"इतिहास का पुनर्लेखन अत्यंत आवश्यक है" - डाॅ धर्मवीर शर्मा


आज दिनांक 26 मार्च 2023  को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आई एम एस ऑडिटोरियम में डॉक्टर हेडगेवार समिति द्वारा 'चिंतन यज्ञ' नामक व्याख्यान में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व निदेशक डॉ. धर्मवीर शर्मा का व्याख्यान संपन्न हुआ। 



अपने कार्य अनुभवों को साझा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि इतिहास का पुनर्लेखन बहुत आवश्यक है। आर्किटेक्ट सिलेबस में जब तक हम अपने इतिहास का अवलोकन नहीं करेंगे, तब तक अपने बारे में नहीं जान पाएँगे। आगे उन्होंने कहा कि जब उन्होंने फतेहपुर सीकरी के 30 किलोमीटर क्षेत्र में उत्खनन करवाया, तो उन्हें कई मंदिरों के अवशेष मिले। अकबर से पहले यह मंदिरों का एक नगर था। मात्र अकबर को महिमामंडित करने के लिए यह झूठ गढ़ा गया कि फतेहपुर सीकरी अकबर द्वारा बनवाया गया। इसी प्रकार ताजमहल भी पूरी तरह से भारतीय आर्किटेक्चर की निशानी है। 



उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि किसी भी बात को मानने से पूर्व स्वयं शोध करें और उसके बाद ही तय करें कि सही और गलत क्या है। 

कार्यक्रम का संचालन आदित्यनाथ झा ने किया, प्रस्तावना के सी शर्मा ने एवं आभार डॉ. अविनाश यादव ने दिया। 



टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र