धार के कृष्णपाल सिंह तोमर का चयन राष्ट्रीय छात्र संसद में हुआ है

आशीष यादव, धार 

अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने मुंबई, गोआ और बेंगलुरु जाएंगे। जहां कृष्णपाल सिंह छात्र संसद में शामिल होंगे। आपको ये बात दे कि उनका यह चयन पूरे भारत मे ग्यारवें नम्बर पर हुआ है। वैसे पूरे भारत से सिर्फ पैंतालीस लोग और मध्यप्रदेश से सिर्फ तीन लोग ही छात्र संसद में पहुंचकर अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाएंगे।


क्या है छात्र संसद?

आइए हम आपको बताते हैं भारत के राजनीतिक रूप से सक्रिय युवाओं के लिए बनाया गया एक मंच लोकतंत्र को मजबूत करने और एक राष्ट्रीय दृष्टि विकसित करने के लिए प्रेरित करता है। यहां तक वही लोग पहुंच पाते हैं जो अपने क्षेत्र की आवाज़ को केंद्र और राज्य सरकार और बड़े बड़े उद्योगपति के सामने रखकर अपने क्षेत्र की आवाज को बुलंद करना चाहते हो। इनमे छात्रों की मुलाकात नीता अंबानी , देवेंद्र फडणवीस , भगत सिंह कोशियारी ( महाराष्ट्र राज्यपाल) , शरद पवार , श्रीधरन पिल्लई (गोआ राज्यपाल), प्रमोद सावंत (मुख्यमंत्री गोआ), थावरचंद गहलोत (कर्नाटक राज्यपाल), अर्णब गोस्वामी , राज ठाकरे जैसे ओर भी कई दिग्गजों के साथ होगी।


कौन है कृष्णपाल सिंह तोमर ?

कृष्णपाल सिंह तोमर मूलरूप से धार जिले कि मनावर विधानसभा के बाकानेर रहने वाले है ,वर्तमान में BA LLB के छात्र है एवं इसी के साथ वे धार और इंदौर जिले के खाद के बड़े व्यापारी भी है ।

कृष्णपाल को बचपन से समाज सेवा करने का बड़ा शोक है। कृष्णपाल ने अपनी पढ़ाई अग्रवाल पब्लिक स्कूल इंदौर में पूरी करने के बाद अपने पिता सरदार सिंह तोमर का बिजनेस में हाथ बंटाना शुरु कर दिया। बिज़नेस के साथ साथ समाज सेवा का जज़्बा रखने वाले कृष्णपाल अब बड़े व्यापारियों में शुमार है। कृष्णपाल अपना लक्ष्य लेकर किसान हित ओर जनहित मुद्दों को बड़े राजनेता उद्योगपतियो के बीच 08 अगस्त 2022 से 18 अगस्त 2022 तक वे छात्र संसद में रहेंगे। साथ ही किसानों की समस्याओं को भी बड़े पैमाने पर राजनेता के सामने रखेंगे। तोमर बताते है मध्य प्रदेश 89% कृषि आधारित क्षेत्र है। यहां के किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी संस्था के माध्यम से हर रोज किसानों से जुड़ी समस्याओं से रूबरू हो कर उसका निराकारण किया हैं। कृष्णपाल सिंह को जैसे ही छात्र संसद से निमंत्रण पत्र मिला उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसका श्रय वे अपने माता पिता और गुरु को देना चाहते है। साथ ही कृष्णपाल सिंह को बधाई देने वालों में ईस्ट मित्र राजनेता ओर उद्योगपतियों ने बधाई देकर तोमर के उज्वल भविष्य की कामना की। 



टिप्पणियाँ