भारतीय क्रांति के महानायक वीर सावरकरजी की जयंती पर भाजपा ने माल्यार्पण कर याद किया

 आशीष यादव, धार

भारतीय क्रांति के महानायक थे वीर सावरकर - राजीव यादव भाजपा जिला अध्यक्ष

मां भारती के महान सपूत ओजस्वी वक्ता देश की आजादी के लिए संघर्ष व युवाओं को मार्गदर्शन देने वाले श्री वीर सावरकर जी की जयंती पर भाजपा धार नगर द्वारा मोहन टॉकीज सावरकर मार्केट स्थित प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव , किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोंदिया, भाजपा नगर सेनापति मंडल अध्यक्ष विपिन राठौड़, ठाकरे मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए । भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक विनायक दामोदर सावरकर का जन्म महाराष्ट्र के नासिक जिले के भगूर ग्राम में 28 मई 1883 को हुआ था। सावरकर जी ऐसे पहले भारतीय थे जिन्होंने वकालत की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। लेकिन उन्होंने अंग्रेज सरकार की वफादारी की शपथ लेने से इन्कार कर दिया था, जिसके कारण उन्हें वकालत की उपाधि प्रदान नहीं की गयी। भारतीय क्रांति के महानायक थे वीर सावरकर।



इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया, भाजपा नगर सेनापति मंडल अध्यक्ष विपिन राठौड़, ठाकरे मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, न.पा. उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ शरद विजयवर्गीय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,व्यापारी प् आशीष गोयल,ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,महामंत्री संजय मकवाना, मंडल महामंत्री राजेश डाबी भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष मनीष मकवाना सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे उपस्थित रहे । 


टिप्पणियाँ