जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सरपंच एवं पंच पदो का आरक्षण जिसमें 50 प्रतिषत पद महिलाएं बनेगी सरपंच

 यशवंत जैन, चन्द्रशेखर आजाद नगर

  जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर की ग्राम पंचायतो के कुल 34 ग्राम पंचायतो में से 17 ग्राम पंचायत सरपंच महिलाओ के लिए आरक्षित किए गए है। तथा ग्राम पंचायतो के 586 वार्ड की आरक्षण की कार्यवाही बुधवार को जनपद पंचायत सभा कक्ष चन्द्रशेखर आजाद नगर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) किरण अंजना की विहित प्राधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलदार जितेन्द्रसिंह तोमर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रविन्द्र गुप्ता की उपस्थिति में विकासखण्ड अधिकारी गलसिंह चौहान, खण्ड पंचायत अधिकारी के.एस.डामोर, सहायक ग्रेड - 2 किशोर राठौर, सहायक ग्रेड - 3 महेश सस्ते, निर्वाचन शाखा प्रभारी अब्बास जाम्बुवाला से कार्यवाही सम्पन्न करवाई। सरपंच पद के पदों में महिलाओं के पदों का आरक्षण चक्रानुक्रम एवं लाट डालकर किया गया।



 जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर की ग्राम पंचायतों में 34 सरपंच के पदों की संख्या सम होने के कारण आरक्षण की कार्यवाही बिना लाट डाले चक्रानुक्रम अनुसार की गई जिसमे ग्राम पंचायत महेन्द्रा, बडाखुटाजा, सेजावाडा, काकडबारी, सन्दा, अमनकुआ, माथना, मेढा, बडीकरेटी, छोटाखुटाजा, कोरियापान, छोटाभावटा, गिरधा, गेरूघाटी, मायावाट, झीरण, किलाना उक्त ग्राम पंचायत महिला सरपंच पद हेतु आरक्षित कि गई साथ ही उक्त जनपद पंचायत पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर की वर्ष 2014-15 में जिन ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के स्थानों में महिला थी वह स्वतः ही अजजा मुक्त करते हुए शेष 50 प्रतिशत स्थान महिलाओ हेतु आरक्षित घोषित किया गया।

 जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर की ग्राम पंचायतों के 586 पंच पद वार्डो में से 5 अनारक्षित (सामान्य) वार्ड, 2 अ.जा. वार्ड, शेष 579 अ.ज.जा. वार्ड हेतु आरक्षण की कार्यवाही की गई जिसमें 295 महिला पंच पद वार्ड हेतु आरक्षित जिसमें से ग्राम पंचायत सन्दा (वार्ड क्र. - 08 लाट द्वारा), खैरियामाली (वार्ड क्र. - 11 लाट द्वारा), छोटाखुटाजा (वार्ड क्र. - 10 लाट द्वारा), कोरियापान (वार्ड क्र. - 17 लाट द्वारा), छोटाभावटा (वार्ड क्र. - 05 लाट द्वारा), छोटीफाटा (वार्ड क्र. - 08 लाट द्वारा), बडीमिर्यावाट (वार्ड क्र. - 09 लाट द्वारा), गेरूघाटी (वार्ड क्र. - 12 लाट द्वारा), किलाना (वार्ड क्र. - 08 लाट द्वारा), 09 वार्ड में विषम परिस्थति होने से लाट डाले गये, तथा 3 वार्ड अनारक्षित (सामान्य) महिला पंच पद हेतु आरक्षित घोषित किये गये।

 आरक्षण की कार्यवाही के दौरान जनपद पंचायत प्रधान कमना मावी, सांसद प्रतिनिधि माधौसिंह डावर कार्यवाहक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस हरीश भाबर, मण्डल अध्यक्ष भाजपा मनीष शुक्ला तथा जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंचो एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ