थांदला में चल रहा है भाजपा की जिला कार्यकारिणी का प्रशिक्षण शिविर~ यशवंत जैन

 झाबुआ:-थांदला में भाजपा की जिला कार्यसमिति का त्रि-दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर मेट्रो मेरिज गार्डन पर, जोर-शोर से चल रहीं तैयारियां, दिग्गज और वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को प्रदान करेंगे मार्गदर्शन

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व की योजना अंतर्गत एवं भाजपा के मप्र अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक के मार्गदर्शन में जिले के थांदला नगर में 6 से 8 दिसंबर तक तीन दिवसीय भाजपा की जिला कार्यसमिति की प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आयोजन मेट्रो मेरिज गार्डन पर किया जा रहा है।

प्रदेश संगठन मंत्री सबनानी का प्रथम झाबुआ दोरा 

 उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं नवकार संयोजक योगेन्द्र नाहर ने बताया कि शिविर में प्रथम दिन 6 दिसंबर, सोमवार को वरिष्ठ मुकामसिंह रावत, उमेश शर्मा, रंजना बघेल एवं हरिनारायण यादव अधिवक्ता संबोधित करेंगे। इसी प्रकार 7 दिसंबर, मंगलवार को विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नागरसिंह चौहान,प्रदेश संगठन मंत्री श्री भगवानदास जी सबनानी, दिलीप पाटोदिया, श्रीचेतन जी कश्यप, विजय दुबे, दीपक रघुवंशी द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। अंतिम दिवस 8 दिसंबर, बुधवार को वरिष्ठ ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कल्याण अग्रवाल, जयदीपसिंह पटेल एवं राधेश्याम यादव प्रशिक्षण देने के लिए उपस्थित रहेंगे। तीनो दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर जिलेभर के कार्यकर्ताओ में जर्बदस्त उत्साह

कार्यक्रम को लेकर नगर में काफी उत्साह है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा हुआ है। पूरे मेट्रो गार्डन, जहां पर कार्यक्रम होना है, उसे भगवा रंग और भाजपा के झंडों में सजा कर तैयार किया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष थांदला समर्थ उपाध्याय ने समस्त कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया है। उनका कहना है कि यह हमारा सौभाग्य है कि नगर को इतना बड़ा कार्यक्रम कराने का दायित्व मिला है और इसे हमे हर हालत में भव्य और सफल बनाना है। कार्यक्रम में आवास, भोजन, पार्किंग आदि सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

दिग्गज नेता और प्रदेश पदाधिकारी देंगे मागदर्शन

गौरतलब है कि प्रशिक्षण वर्ग मंे वक्ताओं के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा संगठन के जिला प्रभारी हरिनारायण यादव, पूर्व संगठन महामंत्री गोविंद मालू, सहित कई पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता तीन दिवस तक चलने वाले इस वर्ग में वक्ताओं के रूप में विभिन्न विषयों पर अपनी राय रखेंगे एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सबनानी का थांदला का यह पहला दौरा है। इस हेतु जिला भाजपा और भाजपा मंडल थांदला द्वारा उनका आत्मीय अभिनंदन भी किया जाएगा। तीन दिवसीय शिविर मंे आमंत्रित भाजपा के जिला पदाधिकारी, जिले के सभी मंडल अध्यक्षांे और महामंत्रीगणों तथा सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को शत-प्रतिशत उपस्थित दर्ज करवाने हेतु अनुरोध किया गया है।

फोटो 010 -ः भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग शिविर।



टिप्पणियाँ