इंदरसिंह परमार को जिले का प्रभार मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर--यशवंत जैन


झाबुआ। मध्य प्रदेश शासन के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा कालापीपल के लोकप्रिय विधायक श्री इंदरसिंह परमार को झाबुआ जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर । जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी नायक, लोकप्रिय सांसद श्री गुमान सिंह जी डामोर, प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता विश्वास जी सोनी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह जी भाबर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुश्री निर्मला जी भूरिया ,पूर्व विधायक शान्तिलाल जी बिलवाल ,पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ,शैलेष दुबे ,दौलत भावसार ,सुरेंद्र सिंह मोटापाला ,जिले के तीनों महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी, सोमसिंह सोलंकी ,गौरव खंडेलवाल ,जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय एवम सत्येंद्र यादव ,जिला मंत्री ज्योति जोशी ,विश्वनाथ सोनी ,जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ,जिला आई टी सेल प्रभारी अर्पित कटकानी ,झाबुआ मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ,मंडल महामंत्री द्वय जुवनसिह गुंडिया एवं पपीस पानेरी ने परमार को प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए माननीय मंत्री महोदय इंदरसिंह परमार को सम्पूर्ण झाबुआ जिले के 19 मंडलो के कार्यकर्ताओं की ओर से बधाईया प्रेषित की है । उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने दी। 



टिप्पणियाँ