सादगी से मनाया गया अमरशहीद चंद्रशेखर आज़ाद का 115 वाँ जन्मदिवस~यशवंत जैन

 


आज का दिन बहुत बड़ा दिन हैं| आजाद की जन्म जयंती सभी जाती धर्म,वर्ग से ऊपर हैं-मंत्री दत्तीगांव|


चंद्रशेखर आजाद नगर:- आज का दिन बहुत बड़ा दिन हैं |आजाद किसी जाती,धर्म व वर्ग के नहीं थे वे देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर थे| हम कहते हैं हम संघर्ष कर रहे हैं पर ये नहीं जानते की वास्तव में जिन्होंने संघर्ष किया उनकी बदौलत ही हम आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं| उनसे ज्यादा संघर्ष हम करते तो आजादजी की जगह लोग हमें याद करते| यह बात जिले के प्रभारी प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने अपने उद्बोधन में अमरशहीद के जन्म जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंडी ग्राउंड में कही|

इस अवसर पर रतलाम-झाबुआ क्षेत्र के सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा सरकार देश के क्रांतकारियों के प्रति प्रदेश सरकार ही नहीं केंद्र सरकार भी गंभीर हैं | जब भी भाबरा का नाम आता मुख्यमंत्री शिवराजसिंह संवेदनशील हो जाते हैं इसी का परिणाम हैं भाबरा के नाम परिवर्तन से लेकर नगर में आजाद स्मृति मंदिर हो या कालेज की स्थापना तक सभी वर्तमान सरकार की ही देन हैं| सांसद डामोर ने आगामी उपचुनाव को देखते हुवे पिछली सरकार की नीति पर भी कटाक्ष किया| पूर्व विधायक माधौसिंह डावर ने चंद्रशेखर आजाद को लेकर एक वाक्या सुनाया जो आजाद नगर की पहचान से जुडा़ था| डावर ने मंत्री दत्तीगांव को नगर की पहाड़ी पर आजाद पार्क,खेल मैदान व नगर की सड़कों के सुधार हेतू मांग रखी| 

कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने भी आजाद को मंच से श्रद्धांजलि अर्पित की|

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के औद्योगिक मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धनसिंह, सांसद गुमानसिंह डामोर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, जनपद अध्यक्ष निर्मला डावर, जिला भाजपा अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराल, उपाध्यक्ष भदू पचाया, पूर्व विधायक व सांसद प्रतिनिधि माधौसिंह डावर, नागरसिंह चौहान,जिला कलेक्टर सुरभि गुप्ता, एसपी विजय भागवानी, सीईओ जिला पंचायत संस्कृति जैन,पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, पुर्व जिला महामंत्री अजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मोंटी डावर,हुजैफा असद मंडल उपाध्यक्ष,सुरेश माहेश्वरी,जिला मंत्री इंदरसिह चौहान, मुकामसिंह डावर जैना गहडवाल, झाबुआ जिलाध्यक्ष ओम् शर्मा सहित जनपद व नगर पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित थे| 

इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कोविड-19 के तहत नौसिन आशिफ, हूनेन आशिफ, ओवेश आशिफ को राशि के चेक दिये गये| लाडली लक्ष्मी योजना के तहत् रियांशी दिनेश, निया शैलेष, अनुष्का अरविन्द, रिया राहुल, मिनाक्षी अर्जुन को प्रमाण पत्र वितरित किये गये| मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत प्रियेश कैलाशचंद, मीना जितेंद्र को 2-2 लाख तक्षा सलीमुद्दीन शेख बीस हजार के चेक वितरित किये गये| 

कार्यक्रम का संचालन हेमेंद्र गुप्ता ने किया| आभार अजय जायसवाल ने माना|

फ़ोटो 01 आज़ाद स्मृति मन्दिर में अमरशहीद आज़ाद जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह व सांसद गुमानसिंह डामोर ,नेता व कार्यकर्ताओं के साथ

 फ़ोटो 02 मंच से सभा को सम्बोधित करते प्रभारी मंत्री दरबार । 






टिप्पणियाँ